फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Basic Education: The exam turned out to be a joke, Hindi questions asked in class six maths paper

बेसिक शिक्षा: मजाक बनी परीक्षा, कक्षा छह के गणित के पेपर में हिंदी विषय के प्रश्न

Fri, 25 Mar 2022 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Basic Education: The exam turned out to be a joke, Hindi questions asked in class six maths paper
संविलियल प्राथमिक विद्यालय दहिलामऊ में एक कमरे में बैठे परीक्षा देने आये एक से पांच तक के बच्चे। - फोटो : PRATAPGARH
बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही की वजह से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा मजाक बनकर गई है। परीक्षा में अव्यवस्था का आलम बरकरार है। किसी दिन विद्यालय में पेपर नहीं पहुंच रहा तो किसी दिन बंडल में प्रश्नपत्र ही कम पड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तो लापरवाही की इंतेहा हो गई। कक्षा छह के गणित के प्रश्नपत्र में हिंदी के सवाल पूछे गए थे। यह देखकर बच्चे हैरान रह गए। जानकारी होने पर शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। हालांकि किसी तरह परीक्षा संपादित कराई गई।
विज्ञापन

पहले कोरोना की वजह से सालभर तक परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। अब परीक्षा के नाम पर भी उनके साथ मजाक हो रहा है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पेपर तक नहीं मिल पा रहा है। बंडल कम पड़ जा रहे हैं। प्रश्नपत्र न मिलने से बच्चे परीक्षा दिए बगैर ही लौट जा रहे हैं। शुक्रवार को भी विभाग की भारी लापरवाही सामने आई। पहली पाली में कक्षा छह के बच्चों की गणित विषय की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा शुरू हुई। गणित का पेपर देख बच्चे हैरान हो गए। गणित के पेपर में हिंदी के भी प्रश्न थे। इसकी जानकारी बच्चों ने शिक्षकों को दी। सभी के पेपर में हिंदी के प्रश्न पाए गए। इस पर शिक्षकों ने विभागीय अफसरों को सूचना दी। हालांकि किसी तरह शिक्षकों ने परीक्षा संपादित कराई। डीसी श्रीकृष्ण विश्वकर्मा ने बताया कि प्रिंटिंग के दौरान के दौरान गलती हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed