फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bank did not quaranted his staff and send them in other branches

कर्मचारियों को क्वारंटीन करने के बजाए दूसरी शाखाओं से किया संबद्ध

Thu, 23 Apr 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
bank did not quaranted his staff and send them in other branches
जिले के हॉटस्पॉट वाले देल्हूपुर और डेरवा इलाके की बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं में तैनात कर्मचारियों को क्वारंटीन करने के बजाए दूसरी शाखाओं से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि व्यवस्था यह है कि हॉटस्पॉट वाले सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन किया जाना था। बैंक अफसरों की लापरवाही के चलते कोरोना जंग से लड़ने में जिला प्रशासन को झटका लग सकता है।
विज्ञापन

जिले के देल्हूपुर स्थित नरसिंहगढ़ और डेरवा के सबलगढ़ में तीन-तीन कोरोना मरीज मिले थे। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों इलाके सील कर दिए। इससे बैंक की शाखाएं भी पूरी तरह बंद हो गईं। इन इलाकों के लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। मगर बैंक ऑफ बड़ौदा के अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि डेरवा और देल्हूपुर में तैनात कर्मचारियों को निकट की शाखाओं से संबद्ध कर दिया गया। आश्चर्य की बात तो यह है कि जिला प्रशासन एक तरफ हॉटस्पॉट इलाकों में लोगों को घरों बाहर नहीं निकलने दे रहा है, दूसरी तरफ बैंक अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि वहां के कर्मचारियों को क्वारंटीन करने के बजाए अन्य शाखाओं में भेज दिया।
विज्ञापन

इससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ गया है। इधर, इन दोनों बैंकों के कर्मचारियों की कोरोना जांच भी नहीं कराई गई है। एलडीएम अनिल कुमार ने बताया कि यह बात सही है कि डेरवा और देल्हूपुर शाखाओं में तैनात कर्मचारियों को अन्यत्र संबद्ध किया गया है, मगर यह कदम शीर्ष अफसरों ने उठाया है। इधर एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बैंक अफसरों के इस कदम को गलत ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed