फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ban on salary payment of CDPO absent from DM's meeting

Pratapgarh News: डीएम की बैठक से नदारद सीडीपीओ के वेतन भुगतान पर लगी रोक

Wed, 12 Apr 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ban on salary payment of CDPO absent from DM's meeting
डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जिला पोषण समिति की बैठक से सीडीपीओ मंगरौरा लालमुनी के नदारद रहने पर वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया है कि वह अतिकुपोषित बच्चों की नियमित रूप से निगरानी करें। बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से जिलों को कुपोषण मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से कुपोषित ग्राम पंचायतों को सुपोषित बनाने का आह्वान किया। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की संख्या बढ़ाने और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में सीडीपीओ ईशा प्रिया, सीएमओ डाॅ. जीएम शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरसी शर्मा, उदय मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन सीडीपीओ का बदला ब्लॉक, उदय मिश्रा को सांगीपुर का अतिरिक्त प्रभार
डीएम डॉ. नितिन बंसल ने तीन सीडीओ को दूसरे ब्लाॅकों में तैनाती दी है। मंगरौरा में तैनात रहे आकाश डालमिया को पट्टी ब्लाॅक, शिवगढ़ में तैनात रहे राकेश चौरसिया को रामपुर संग्रामगढ़, बाबागंज में तैनात रहे नवीन चंद्र यादव को लालगंज ब्लाॅक भेजा गया है। जबकि संडवा चंद्रिका के सीडीपीओ उदय मिश्रा को सांगीपुर और मानधाता में तैनात माधुरी देवी को शिवगढ़ ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले ही यह तबादला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed