फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bailaz will form for recovering tax

बनेगा बाईलाज, वसूलेंगे टैक्स

Thu, 22 Mar 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 22 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
 जिले की नवसृजित नगर पंचायतों का बाईलाज बनेगा और ट्रैक्स भी वसूला जाएगा। शासन से फरमान जारी होने के बाद नगर पंचायतों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों व मकानों से कर वसूलने की कवायद अधिकारियों ने तेज कर दी है। नागरिकों को टैक्स लागू करने से पहले आपत्तियां भी ली जाएंगीं।
विज्ञापन


शासन ने जिले की एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों की आमदनी बढ़ाने का फरमान दे रखा है। शासन ने नवसृजित नगर पंचायत रानीगंज और लालगंज में टैक्स वसूली न होने पर नाराजगी जताई है। जिसे देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने नगर पंचायत के व्यापारिक प्रतिष्ठानों और मकानों की गणना शुरू करा दी है। पहले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद वार्डवार मकानों की सूची बनेगी। इसके बाद कर निर्धारण करने के लिए नगर पंचायतें अपना बाईलाज बनाएंगीं।
विज्ञापन


ताकि नगर पंचायतों की आय में इजाफा किया जा सके। स्वत: कर प्रणाली व्यवस्था नगर पंचायतों में भी लागू होगी। सभी स्वत: कर के जरिए अपने मकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान की जानकारी देंगे। इसके बाद नगर पंचायत कर निर्धारण करेंगीं। लालगंज नगर पंचायत में 24 हजार आबादी व कुल 16 वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीगंज नगर पंचायत में 22 हजार आबादी के सापेक्ष 15 वार्डो का गठन हुआ है। इन नगर पंचायतों में कर निर्धारण से संबंधित बाईलाज बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। जल्द ही नगर पंचायत में रहने वाले लोगों को स्वत:कर प्रणाली व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी और बाईलाज की बाबत आपत्तियां भी मांगी जाएंगीं। ताकि वित्तीय वर्ष 2018-19 में नगर पंचायतों की आय नागरिकों से मिलने वाले टैक्स से बढ़ाई जा सके।

टैक्स वसूलने के मानक होंगे तय
नगर पंचायत के नागरिकों से टैक्स वसूलने के लिए तीन मानक रखे जाएंगे। जिसमे मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठान व मकानों का कर अधिक रहेगा। मुख्य मार्ग से हटकर दुकान व मकान पर कम टैक्स लगेगा। गलियों में पड़ने वाले कच्चे मकान और पक्के मकान का कर अलग होगा। शासन की गाइडलाइन के हिसाब से बाईलाज भी तैयार होगा। केवल निर्माण वाले हिस्से का ही कर लगेगा। खाली स्थानों को कर से दूर रखा जाएगा।

नागरिकों को मिलेंगी सुविधाएं
नगर पंचायत में रहने वाले नागरिकों को शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा होगा। नगर पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी शासन प्रयासरत है। जिन इलाकों से आय की दिशा में बेहतर प्रयास होगा। उस नगर पंचायत पर शासन की विशेष निगाह होगी। नागरिकों के विकास के लिए अधिक बजट मिलेगा। ताकि नागरिकों को हर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।


अंतू में बना बाईलाज,नागरिकों से मांगी आपत्तियां
अंतू नगर पंचायत की स्थापना वर्ष 1982 में हुई थी। तब से वह रहने वाले नागरिकों से कर नहीं लिया जाता था। इसके लिए किसी ने भी बाईलाज नहीं बनाया। जिसके कारण वहां की नगर पंचायत को शासन के बजट का इंतजार रहता है। शासन से मिले निर्देश के क्रम में अंतू नगर पंचायत में गत दिनों टैक्स से संबंधित बाईलाज जारी किया गया। इसके लिए नागरिकों से आपत्तियां मांगी गईं हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद नागरिकों से कर वसूलने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed