फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Badla Dandupur station name will now be known as Maa Barahi Devi Dham

बदला दांदूपुर स्टेशन का नाम, अब मां बाराही देवी धाम के नाम से जाना जाएगा

Thu, 25 Nov 2021 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Badla Dandupur station name will now be known as Maa Barahi Devi Dham
train
प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर स्थित दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदल गया है। अब इसे मां बाराही देवी धाम के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए बुधवार को रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी। सांसद संगमलाल गुप्ता और रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने इसके लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर पृथ्वीगंज और गौरा स्टेशन के बीच स्थित दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नाम बहुत दिनों से लोग बदलने की मांग कर रहे थे। रानीगंज बाजार से मां बाराही देवी धाम आठ किमी दूर है। दूरदराज से मां के भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। लोगों की मांग पर स्टेशन का नाम दांदूपुर से बदलकर मां बाराही देवी धाम करने पर पहले ही राज्य सरकार अपनी सहमति दे चुकी थी। मामला रेल मंत्रालय में रुका हुआ था।
विज्ञापन

बुधवार को रेल मंत्रालय ने दांदूपुर का नाम मां बाराही देवी धाम करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अधिसूचना जारी होने के बाद सांसद ने रेल मंत्री, गृह मंत्री और राज्य सरकार को अनापत्ति जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उधर, विधायक धीरज ओझा ने कहा कि बाराही महोत्सव में स्टेशन का नाम बदलने की घोषणा हुई थी। उन्होंने इसके लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेेनों का होता है ठहराव
दांदूपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस व पैसेंजर सहित कई ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां दिल्ली से वाराणसी आने जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्स्प्रेस, रायबरेली-जौनपुर एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एवं पीवी का ठहराव होता है। स्टेशन से करीब छह किलोमीटर दूर परशुरामपुर गांव में ऊंचे टीले पर मां बाराही देवी का मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed