फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Baba saved while bathing, save three people

नहाते समय डूबा बच्चा, तीन को लोगों ने बचाया

Sat, 20 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Baba saved while bathing, save three people
नगर कोतवाली के गोंडे गांव स्थित चमरौधा नदी डूबे बालक को तलाशते गोताखोर। - फोटो : PRATAPGARH
नहाते समय डूबा बच्चा, तीन को लोगों ने बचाया
विज्ञापन

नगर कोतवाली के गोंड़े गांव की घटना, देर शाम तक गोताखोर उपलब्ध नहीं करा सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
जगेशरगंज। नगर कोतवाली के गोंड़े गांव में शुक्रवार को नहाते समय चार बच्चे चमरौधा नदी में डूब गए। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने नदी में उतरकर तीन बच्चो को बचा लिया, जबकि एक गहरे पानी में समा गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। खबर लिखे जाने तक बच्चे की खोजबीन चल रही थी। देर रात तक सूचना के बाद भी गोताखोर नहीं पहुंच सके। इससे ग्रामीणों में आक्रोश भारी आक्रोश था।

नगर कोतवाली के गोंड़े गांव निवासी मोहम्मद नसीम का 12 वर्षीय बेटा फरहान शुक्रवार शाम अपने साथी अयान पुत्र जमील, अयान पुत्र शमीम और गोलू के साथ चमरौधा नदी में नहाने गया था। नहाते समय फरहान गहरे पानी चला गया। यह देख साथ रहे बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगे। घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने यह देखकर शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। नदी में कूदकर उन्होंने तीन बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन फरहान डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में जाल लगवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुुआ। घटना के चलते फरहान के घर में कोहराम मचा है। परिजन घाट पर ही बिलखते रहे। पुलिस ने गोताखोर बुलाने की बात कही, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा था। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था।

नगर कोतवाली के गोंडे गांव स्थित चमरौधा नदी नसीम के साथ आये डूबने से बचे बालक।

नगर कोतवाली के गोंडे गांव स्थित चमरौधा नदी नसीम के साथ आये डूबने से बचे बालक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed