फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   baba saheb ambedkar

बाबा साहब ने किया समाज को जोड़ने का काम

Tue, 14 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
baba saheb ambedkar
संविधान के मुख्य शिल्पकार, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह जुलूस निकाला गया। सभाएं की गईं। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाबा साहब के योगदान पर प्रकाश डाला गया। कचहरी सभागार में डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा बाबा साहब ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ल, सीआरओ कुंज बिहारी अग्रवाल, देवेश पाण्डेय, राजेश मिश्र, हरमूरत सिंह और लालता प्रसाद आदि रहे। जयंती के अवसर पर स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता, पड़ाव वार्ड मलिन बस्ती में स्वच्छता अभियान एवं चिकित्सीय परीक्षण का आयोजन हुआ। विकास भवन में सीडीओ मनीष कुमार ने बाबा साहब के चित्र का अनावरण किया। उन्होंने लोगों से अंबेडकर का जीवन दर्शन अपनाने की अपील की।
विज्ञापन


दि ऑल इंडिया एससीएसटी/ओबीसीएम विद्यार्थी परिषद ने पदयात्रा निकाली और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार, राजकुमार और पंकज आदि रहे। डॉ. अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में अंबेडकर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न बाबा साहब के विचारों को अनुकरण करने पर बल दिया गया। निशक्त राजकुमारी और शिवानी और अजीत ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता रामसनेही ने की। संचालन कल्पना कनौजिया ने किया। अतिथि सीपी गौतम रहे। प्राचार्य आरडी चौधरी, राकेश कनौजिया, शिव बाबू, सुनील सरोज, कुसुम आदि रहे। जीजीआईसी में बाबा साहब को याद किया गया। अध्यक्षता डीआईओएस आरके वर्मा ने की। संचालन मो.अनीस ने किया। अपना दल ने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्षता बृजेश पटेल ने की। संचालन रामसरोजन वर्मा ने किया।
विज्ञापन


यशवंत कुमार पटेल, लक्खू चौधरी, लालता प्रसाद, लाल बहादुर, रामकिशोर आदि रहे। बीआर अंबेडकर जनहित सेवा संस्थान ने भीमराव अंबेडकर को याद किया। अध्यक्षता केडी गौतम ने की। अनिल, विशाल, विकास, सुरेश आदि रहे। मालती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गोकुलनाथ श्रीवास्तव रामकरन गौतम और छात्र/छात्राओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शहरी-गरीब आवास विकास मोर्चा, अंबेडकरवादी छात्रसभा ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। अमित गौतम, राजकुमार जैसवार आदि रहे। भाजपा कार्यालय पर जयंती मनी। डॉ.अंबेडकर को महान विधिवेत्ता और राष्ट्रवादी व्यक्तित्व का धनी बताया गया। अतिथि अशोक सरोज जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, बृजेश शर्मा, गिरधारी सिंह, गोकुलनाथ, अवेधश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक मंच ने सांकेतिक सत्याग्रह के माध्यम से निजी स्वार्थ के लिए बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल करने पर पाबंदी की मांग की। नेहरू युवा केंद्र ने अफीम कोठी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न भीमराव के विचारों व सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता उपाचार्य मोहित प्रसाद ने की। प्राचार्य केपी सिंह, समन्वयक समरबहादुर सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य, अनीता गौतम आदि रहे। संचालन प्रमोद मिश्र ने किया। जूबाए पुरातन ने अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए उनको महान समाजसुधारक बताया। बैठक में जूबाए के पूर्व अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्षता भूपेंद्र शुक्ल ने की। संचालन महामंत्री दिनेश पांडेय ने किया। गया प्रसाद, विनोद, राहुल, राकेश, नीरज ओझा आदि रहे। आप, गौतम बुद्ध स्कूल और बुद्ध विहार विकास समिति ने भीमराव अंबेडकर को याद किया। उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डॉ.वीडी त्रिपाठी, दिनेश, हरिनाथ मौर्य, विवेक, रामदुलार, दूधना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed