फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Awesome: Some other accountant took the land and gave the name of someone else

गजब: बैनामा लिया कोई और लेखपाल ने जमीन कर दी किसी और के नाम

Thu, 31 Dec 2020 12:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Awesome: Some other accountant took the land and gave the name of someone else
Awesome: Some other accountant took the land and gave the name of someone else
प्रतापगढ़। लेखपाल का एक और अजीबोगरीब कारनामा उजागर हुआ है। पट्टी इलाके के जयसिंहगढ़ में बैनामा लेने वाले व्यक्तियों के साथ लेखपाल ने ऐसे व्यक्ति का नाम जोड़ दिया, जिसका उस परिवार और बैनामे से कोई सरोकार नहीं था। बुधवार को डीएम के सामने उस समय मामला आया, जब पट्टी एसडीएम उन्हीं के पास बैठे हुए थे। डीएम का आक्रामक रुख देखकर एसडीएम ने फोन कर अवैध निर्माण पर रोक लगाई।
विज्ञापन

कचहरी में धरने पर बैठी पट्टी तहसील के जयसिंहगढ़ गांव निवासी आशा किरन पत्नी अमर सिंह ने बुधवार को डीएम से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई तो वह दंग रह गए। पीड़िता ने बताया कि लेखपाल ने गांव के ऐसे व्यक्ति का नाम मेरे परिवार के साथ जोड़ दिया है, जिससे कोई लेना-देना नहीं है। आरोप लगाया कि बैनामा हमारे घर के लोगों ने लिया और नाम गांव के एक भू-माफिया का डालकर सहखातेदार बना दिया गया है। पीड़िता की बात सुनकर डीएम ने एसडीएम पट्टी से इसकी जानकारी ली। एसडीएम ने महिला की बात को सही बताया और अवैध निर्माण कर रहे दबंग को रोकने के लिए एसओ कंधई को फोन मिलाया। डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए एसडीएम पट्टी से अविलंब मामले को निस्तारित करते हुए लेखपाल और भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed