{"_id":"5c5b2be7bdec22737b7b8106","slug":"awarded-shield-to-mdpg-college-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीपीजी कालेज के खिलाडिय़ों को शील्ड देकर किया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीपीजी कालेज के खिलाडिय़ों को शील्ड देकर किया सम्मानित
Thu, 07 Feb 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एमडीपीजी कालेज की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। बालक वर्ग में मोहम्मद हुजैफा और बालिका वर्ग में शिवानी गुप्ता को चैंपियन का शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को हुई खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन बालक वर्ग में इमरान उपविजेता व मोहम्मद हुजैफा विजेता रहे। बालिका वर्ग में शिवानी गुप्ता विजेता राबिया खान उपविजेता रही। कबडडी बालिका वर्ग में महात्मा गांधी की टीम ने जीत दर्ज की। वालीबाल प्रतियोगिता में विवेकानंद टीम ने मुकाबला जीता। खो खो खेल में विवेकानंद ने अच्छा प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
कबड्डी बालक वर्ग में बी टीम ने ए टीम को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रमन मिश्र एवं प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी ने विजेता खिलाडिय़ों को शील्ड व पुरस्कार वितरित किया। क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. किरण मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्र ने किया।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण के पूर्व छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के मंत्री आनंद पांडेय, डॉ. विनोद शुक्ला, डॉ. शैलेंद्र मिश्र, डॉ. अनीश द्विवेदी, डॉ. शैलेश पांडेय, डॉ. अरूण तिवारी, डॉ. देवेंद्र पांडेय मौजूद रहे।