फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Audio of demanding bribe went viral on social media

Pratapgarh News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिश्वत मांगने का ऑडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Audio of demanding bribe went viral on social media
सोशल मीडिया पर अमरगढ़ में तैनात रहे नेत्र परीक्षण अधिकारी और सीएमओ कार्यालय के लेखा अधिकारी का ऑडियो वायरल हो रहा है। नेत्र परीक्षण अधिकारी यह कह रहा है कि दो लाख देने के बाद भी 11 महीने का वेतन नहीं जारी किया गया। सीएमओ चले भी गए। वहीं लेखा अधिकारी ने इस ऑडियो को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि यह दो साल पुराना है।
विज्ञापन

अमरगढ़ सीएचसी में नेत्र परीक्षण अधिकारी रहे राममूर्ति यादव का दो साल पहले मानदेय पूर्व सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने रोक दिया था। आरोप है कि 11 महीने का मानदेय जारी कराने के लिए उसने वित्त लेखाधिकारी सुनील श्रीवास्तव को दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी उसका काम नहीं हुआ। जबकि सीएमओ का तबादला हो गया।
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण अधिकारी ने वित्त लेखाधिकारी से फोन पर बात की और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में वित्त लेखाधिकारी का कहना है कि वेतन का भुगतान अमरगढ़ सीएचसी से होता है। मेरा इसमें कोई योगदान नहीं हैं। मुझे फंसाने के लिए फर्जी तरीके से दो साल पुराना ऑडियो वायरल किया जा रहा है। जबकि दो साल पहले ही नेत्र परीक्षण अधिकारी के वेतन का भुगतान हो चुका है। उसका गैर जनपद तबादला भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2022 में मैंने वेतन भुगतान कर दिया था। उस समय पैसे के लेनदेन की बात मेरे संज्ञान में नहीं आई थी। जिस कर्मचारी का ऑडियो वायरल हो रहा है, उसका वेतन जारी करने के कुछ ही दिनों बाद गैर जनपद तबादला हो गया। इस ऑडियो के बारे में मुझे नहीं पता है। वित्त लेखाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नेत्र परीक्षण अधिकारी ने दो साल पहले आरोप लगाया था। इस मामले में जांच बैठी थी। जांच में मामला फर्जी पाया गया था। मुझे क्लीन चिट मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed