{"_id":"5d1519fd8ebc3e3cc35fd486","slug":"atendence-from-biometric-will-be-compulsary-for-teachers-pratapgarh-news-ald247965595","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की मनमानी पर कसेगी नकेल, बायोमेट्रिक मशीन से होगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की मनमानी पर कसेगी नकेल, बायोमेट्रिक मशीन से होगी हाजिरी
विज्ञापन
biometric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों की मनमानी पर कसेगी नकेल, बायोमेट्रिक मशीन से होगी हाजिरी
सुधरेगी पठन-पाठन की व्यवस्था, नहीं कर सकेंगे मनमर्जी ड्यूटी, नियमित आना होगा विद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नए शिक्षा सत्र में माध्यमिक शिक्षा विभाग पठन-पाठन की व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने को लेकर संजीदा है। शिक्षक अब रजिस्टर में हाजिरी लगाकर मौज नहीं काट सकेंगे। विभाग सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने जा रहा है। अब इससे हाजिरी होगी। विभाग का मानना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।
जिले में 39 राजकीय और 78 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। आम तौर पर नए शिक्षासत्र में विभाग द्वारा पठन-पाठन को लेकर दिशा निर्देश दिया जाता है। शिक्षकों को नियमित क्लास व समय से विषय वस्तु तैयार करने पर जोर दिया जाता है। बावजूद इसके कोर्स पूरा नहीं हो पाता है। इसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। दरअसल, इसमें सबसे बड़ी लापरवाही शिक्षकों की होती है। वह नियमित क्लास लेने के बजाए लापरवाही बरतते हैं। मनमर्जी डयूटी करते हैं। अधिकांश विद्यालयों में प्रधानाचार्य से साठगांठ कर वह उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर अपना कामकाज निपटाते हैं। उनकी सारे शैक्षिक क्रियाकलाप की रिपोर्टिंग फाइलों तक सीमित रहती है। मगर अब ऐसे शिक्षकों पर विभाग नकेल कसने जा रहा है। शिक्षक पठन-पाठन की व्यवस्था में लापरवाही नहीं कर सकेंगे। उन्हें नियमित विद्यालय आना होगा। विभाग ने राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन लगाने का निर्देश दिया है। नए शिक्षासत्र में विद्यालयों में शिक्षकों की बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी होगी। इसके बाद उपस्थिति पंजिका में भी उन्हें अपनी उपस्थिति का जिक्र करना होगा। इसके अलावा शिक्षक डायरी भी उन्हें नियमित तैयार करनी होगी, जिसमें उन्हें यह जिक्र करना होगा कि उन्होंने अपनी कक्षाओं में क्या-क्या पढ़ाया है। विभाग का मानना है इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। डीआईओएस डा. एसपी यादव ने बताया कि इस बार हाईस्कूल व इंटर कालेजों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने का निर्देश दिया गया है। इसकी पड़ताल भी कराई जाएगी।