{"_id":"6ad3bc8bd64b4e0c0604659c","slug":"at-the-university-of-allahabad-the-deadline-for-phd-admissions-varies-with-some-departments-allowing-until-october-30-and-others-until-november-2-pratapgarh-news-c-3-ald1067-999574-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि: पीएचडी प्रवेश में कहीं 30 अक्तूबर तो कहीं दो नवंबर तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि: पीएचडी प्रवेश में कहीं 30 अक्तूबर तो कहीं दो नवंबर तक मौका
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में पीएचडी प्रवेश सत्र 2026-27 की प्रक्रिया तेज हो गई है। विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान, पत्रकारिता व जनसंचार और जंतु विज्ञान विभागों ने प्रवेश से संबंधित सूचनाएं जारी की हैं।
जंतु विज्ञान विभाग में 26 अक्तूबर से चार नवंबर तक दस्तावेज जमा किए जाएंगे। वनस्पति विज्ञान विभाग ने 30 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक की समय सीमा तय की है। पत्रकारिता व जनसंचार विभाग ने दो नवंबर तक गूगल फॉर्म के माध्यम से दस्तावेज जमा करने को कहा है। पत्रकारिता विभाग ने पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की कटऑफ भी जारी की है। जेआरएफ उत्तीर्ण सभी पात्र अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे।
-- -- -- -- -- -
कटऑफ और शोध प्रस्ताव की अनिवार्यता
पत्रकारिता विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए पात्र नेट अभ्यर्थियों और पीएचडी प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए वर्गवार कटऑफ निर्धारित है। अनारक्षित वर्ग के लिए 166 या इससे अधिक, ओबीसी के लिए 156 या इससे अधिक और एससी वर्ग के लिए 146 या इससे अधिक अंक चाहिए। जंतु विज्ञान विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के साथ प्रस्तावित शोध कार्य का सिनॉप्सिस या स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (एसओपी) भी जमा करना अनिवार्य है।