{"_id":"6314fa11f451a3617d2edf85","slug":"at-the-behest-of-the-tantrik-the-body-of-the-girl-who-died-of-snakebite-was-taken-out-from-the-grave-pratapgarh-news-ald3408542116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास: सांप के डसने से मृत युवती के शव को कब्र से निकलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास: सांप के डसने से मृत युवती के शव को कब्र से निकलवाया
विज्ञापन
शनिवार रात तांत्रिक के कहने पर सर्पदंश से मरी युवती का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार सुबह होगा।
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी पवन कुमार वर्मा की बेटी बीए की छात्रा ज्योति (21) को शनिवार की शाम सांप ने डस लिया था। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर बेलखरनाथ शिवधाम के दक्षिण तरफ सई नदी के किनारे उसका शव दफना दिया गया।
चर्चा है कि रात में कोई तांत्रिक घरवालों के पास पहुंचा और ज्योति को जिंदा करने का आश्वासन दिया। इसके कुछ देर बाद ही शव को कब्र से निकाला गया। सूचना पर दिलीपपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ करने लगी। एसओ ने बताया कि परिजन रात होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कह रहे थे।