फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Assistant teacher of Narhar Patti Primary School suspended

Pratapgarh News: नरहर पट्टी प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher of Narhar Patti Primary School suspended
मानधाता के नरहरपट्टी प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक अनीता को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक अफसाना बानो की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी मानधाता ने जांच की थी। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक अनीता पर विद्यालय के छात्रों का शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न के साथ अव्यवहारिक दंड देने का आरोप लगाया गया था। यह भी शिकायत की गई थी कि शिक्षक बच्चों से अपशब्दों का प्रयोग करती हैं। विद्यालय के अन्य कर्मचारियों आंगनबाड़ी, रसोइया, शिक्षा मित्र को अपमानित करने के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर स्कूल में अमानवीय व्यवहार करती हैं। प्रधानाध्यापक के आदेशों की अवहेलना करना, स्कूल समय में मोबाइल में चलाना, विद्यालय के अभिलेखों को फाड़ने व नष्ट करने जैसे गंभीर आरोपों की पुष्टि होने पर बृहस्पतिवार देर रात बीएसए ने सहायक अध्यापिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed