फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Asked for blessings of unbroken good fortune, broke fast after seeing the moon

Pratapgarh News: अखंड सौभाग्य का मांगा आशीष, चांद देखकर तोड़ा व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Asked for blessings of unbroken good fortune, broke fast after seeing the moon
पति की दीर्घायु और सलामती के लिए महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ का व्रत रखा। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्ध्य देकर अखंड सुहाग की कामना की। चलनी से चांद और पति का दीदार कर व्रत संकल्प को पूर्ण किया। सुहागिनों ने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। व्रत के एक दिन पहले महिलाओं ने करवा, सीक, चलनी, नया चावल, चूड़ा, लाई-गट्टा आदि वस्तुओं की खरीदारी कर तैयारी कर ली थी। घरों में करवा चौथ पूजन की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई। मंदिरों में भी पूजन और चंद्रमा को अर्ध्य देने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। शहर के बलीपुर दुर्गा मंदिर, बेल्हा देवी धाम, अष्टभुजा नगर स्थित शिव मंदिर, रामजानकी मंदिर में भी महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया। देर रात तक भजन कीर्तन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

ऑनलाइन किया दीदार, भेजी सेल्फी
कई महिलाओं के पति नौकरी दूसरे शहर में करते हैं। उन महिलाओं ने दिन में निर्जला व्रत रख। पति की दीर्घायु, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए पूजा की। सोशल मीडिया पर पूरे दिन करवाचौथ से जुड़े पोस्ट छाए रहे। देर शाम चंद्रमा निकलने पर भी सेल्फी पोस्ट की गई।
विज्ञापन

महिला बंदियों ने रखा व्रत
जिला कारागार में निरूद्ध चार महिला बंदियों ने पति की दीर्घायु की कामना से व्रत रखा। पूजन समाग्री की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की गई। महिला बंदियों के पतियों को पूजन के लिए प्रवेश दिया गया। चंद्रमा को चलनी से देखने के बाद बंदी महिलाओं ने पति का भी दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed