फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fake Facebook ID of UP cabinet minister made and relatives asked for money

यूपी: अपराधियों ने बनाई कैबिनेट मंत्री की फर्जी फेसबुक आईडी, रिश्तेदारों से मांगे 50 हजार

Sat, 02 May 2020 03:07 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Fake Facebook ID of UP cabinet minister made and relatives asked for money
फेसबुक फर्जी आईडी से ठगी की कोशिश - फोटो : अमर उजाला।

साइबर क्राइम के शातिरों ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश की है। उन्होंने राजेंद्र प्रताप सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों से मदद के नाम पर पचास हजार रुपये मांगे। अपराधियों ने बहन की बीमारी का हवाला देकर दो लोगों से रुपये मांगे।

विज्ञापन


मामले की जानकारी होने के बाद ही कैबिनेट मंत्री ने आईडी ब्लॉक कराया और परिचितों को जानकारी दी कि उनकी फेक आईडी बनाकर रुपये मांगे जा रहे हैं। मंत्री के प्रतिनिधि की तहरीर पर नगर कोतवाली में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, अपराधियों ने सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह फोटो लगी फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर ली। इसके बाद मदद के बहाने उनके परिचितों से रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टी इलाके के हरीपुर बरदैता निवासी उनके रिश्तेदार अखंड प्रताप सिंह का दिल्ली में बड़ा कारोबार है। गुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे अखंड प्रताप को ऑनलाइन देखकर बहन की बीमारी का बहाना बताकर शातिरों ने पचास हजार रुपये की मांग की।

इस पर उन्होंने खाते में रुपये ट्रांसफर करने की बात कहते हुए कैबिनेट मंत्री को फोन लगाया और बीमारी की स्थिति जाननी चाही। उनका फोन आने पर कैबिनेट मंत्री दंग रह गए।


उन्होंने फर्जी आईडी को ब्लॉक करने के साथ ही परिचितों को बहकावे में नहीं आने की बात कही। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद कुमार पांडेय की तहरीर पर नगर कोतवाली में एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed