{"_id":"644eb74c2e4aa67ded073ba4","slug":"asha-bahus-body-found-hanging-fear-of-suicide-in-family-discord-pratapgarh-news-c-3-1-117908-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फांसी पर लटका मिला आशा बहू का शव, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फांसी पर लटका मिला आशा बहू का शव, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका
Mon, 01 May 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला आशा बहू का शव, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका
घटना से पहले पति से मोबाइल पर लगातार आठ बार की थी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। संदिग्ध परिस्थिति में आशा बहू का शव घर के भीतर कमरे में फांसी पर लटकता देख सनसनी फैल गई। आशंका है कि पारिवारिक कलह की वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत को गले लगाने से पहले महिला ने परदेस में रहने वाले पति को आठ बार काॅल की थी।
लालगंज कोतवाली के मेढ़ावां निवासी सुरेश गौतम रोजीरोटी के सिलसिले में पूना मेंं रहता है। उसकी पत्नी संतोष देवी गौतम(42) आशा बहू थी। वह अपने पुत्र समेत ससुरालीजनों के साथ घर पर रहती थी।
शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे संतोष देवी का शव घर के भीतर कमरे में छत के सहारे साड़ी के फंदे पर झूलता मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण सन्न रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंदे के सहारे लटके शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
छानबीन के बाद पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर शव जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस बेटे व ससुरालीजनों से पूछताछ के बाद कोतवाली लौट आई।
इनसेट-- -- -- -- -- --
मौत की वजह कलह या कुछ और... अभी स्पष्ट नहीं
पुलिस की पूछताछ व चर्चाओं पर गौर करें तो संतोष देवी ने पारिवारिक कलह की वजह से जान दे दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला ने पति से दिन में सात बार मोबाइल फोन पर बात की थी। रात आठ के आसपास उसने आठवीं बार पति से बात की। इसके कुछ देर बाद ही उसका शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस का मामना है कि किसी बात को लेकर आशा कार्यकर्ता तनाव में थी। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस संतोष देवी के पति से बात कर मामले की तह तक पहुंचाना चाह रही है, जिसमें अभी सफलता नहीं मिली है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतका की पति से आठ बार मोबाइल पर किसी मामले में बात हुई है। पति से पूछताछ व पीएम रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
इनसेट-- -
महिला की मौत की गुत्थी सुलझी, फांसी लगाने से हुई मौत
लालगंज। रामपुर बवाली में संदिग्ध दशा में हुई विवाहिता जरीना की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक फांसी लगाने से उसके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली निवासी नेहाल अहमद की पत्नी जरीना बानों की दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मायके पक्ष की ओर से हत्या का आरोप लगने पर पुलिस ने विवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थी। पीएम रिपोर्ट में साफ हो गया कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
0000000000000000000000000000
वांछित आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। पुलिस ने एससीएसटी के आरोप में वांछित चल रहे उदयपुर निवासी विनोद कुमार उर्फ लालू को रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर गांव के समीप से धर दबोचा। वह मारपीट व एससीएसटी एक्ट के आरोप में अदालत से वांछित चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने देर शाम जेल भेज दिया। संवाद

इनसेट