{"_id":"5745f6e84f1c1b2f2d691a52","slug":"arto-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का लाइसेंस बनवाने वाले नहीं चला सकेंगे बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का लाइसेंस बनवाने वाले नहीं चला सकेंगे बाइक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 26 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपने कार चलाने का लाइसेंस बनवाया है तो बाइक नहीं चला पाएंगे। ऐसी स्थिति में पुलिस आपका चालान कर देगी। कार और बाइक के लिए अब अलग-अलग लाइसेंस बनवाना होगा। परिवहन विभाग का नया नियम लागू भी कर दिया गया है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चलाने वाले लोगों के लिए लाइसेंस की शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब लाइसेंस का आवेदन करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी। यदि थोड़ी भी चूक किए तो उन लोगों को पुलिस या फिर यातायात पुलिस के हाथों परेशान होना पड़ सकता है। नई व्यवस्था में अब लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों का एक ही वाहन का लाइसेंस बन सकेगा। लोगों को लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय दुपहिया का अलग और चार पहिया का अलग आवेदन करना होगा।
यदि वे कार का लाइसेंस बनवा लेते हैं और बाइक चलाते हुए पुलिस के हाथ लगते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकती है। बाइक का लाइसेंस लेने वाले किसी भी हाल में कार नहीं चला सकते। यदि ऐसा करते वे मिले तो चालान या जुर्माना भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। इस नए नियम से वाहनों का लाइसेंस बनवाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब दुपहिया और चार पहिया के साथ ही हैवी वाहनों का लाइसेंस लेने वालों के लिए अलग-अलग आवेदन लिए जा रहे हैं। इससे लोगों की भारी भीड़ लग रही है। इस समस्या को देखते हुए विभागीय आला अधिकारियों को अवगत कराया गया है।