फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   arrest inear suvansha nahar

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर

Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को देख पुलिस ने रोका और कागजात चेक करने लगी। कागजात दिखाने में हीलाहवाली करने पर पुलिस ने कर्रा किया तो चोरी का मामला सामने आया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। चोरों की निशानदेही पर चार बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


फतनपुर पुलिस ने सुवंसा बड़ी नहर के पास वाहनों की चेकिंग लगाई थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन लोग दिखाई पड़े तो पुलिस ने उन्हें रोका। जांच पड़ताल में चोरी की बाइक का मामला सामने आया। इसी बीच एक युवक फरार हो गया। इसके बाद पुलिस आरोपी दोनों युवकों को थाने लाई। यहां कड़ाई से पूछा गया तो उन्होंने और चोरी की तीन बाइक का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर तीन बाइक बरामद की।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल कला गांव निवासी उब्लू पुत्र भोला व भुजैनी गांव निवासी रवी पाल बताए गए। तीसरा आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संजय पटेल फरार होने मेें सफल रहा। एसओ मृत्युंजय मिश्र व एसआई दीपनारायण यादव, जगदीश नारायण, राजबहादुर व एचएस तिवारी, राजीव कुमार ने शनिवार को मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed