फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Army soldier from Superfast Rajdhani, girl jumped from moving Kashi Vishwanath

Pratapgarh News: सुपरफास्ट राजधानी से सेना का जवान, चलती काशी विश्वनाथ से कूदी युवती

Thu, 23 Mar 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 23 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Army soldier from Superfast Rajdhani, girl jumped from moving Kashi Vishwanath
बृहस्पतिवार को जंक्शन पर चलती सुपर फास्ट राजधानी एक्सप्रेस से सेना का जवान और पृथ्वीगंज, प्रतापगढ़ के बीच काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से एक युवती कूद गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इससे जंक्शन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मराठा रेजीमेंट में नायक पद पर तैनात कौशिक भाई कांजी राठवा राजधानी ट्रेन से डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रहा था। राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन बनारस के बाद सीधे लखनऊ जाकर रुकती है। प्रतापगढ़ जंक्शन पर राजधानी की स्पीड कुछ कम हुई तो अचानक कौशिक चलती ट्रेन से कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर सीपी मिश्र ने कौशिक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पूछताछ में सेना के जवान ने बताया कि उसका समान ट्रेन में छूट गया है। रेलवे पुलिस की सूचना पर कंट्रोल ने बरेली रेलवे स्टेशन पर उसके सामान को ट्रेन से उतरवाया। बाद में सामान परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सुलतानपुर जनपद के शिवगढ़ महमूदपुर निवासी सबरीन बीमार चल रही है। उसकी मां समरीन बेटी का इलाज कराने वाराणसी गई थी। इलाज कराकर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से घर लौट रही थी। प्रतापगढ़-मां बाराही देवी धाम के बीच स्थित पृथ्वीगंज स्टेशन के समीप सबरीन चलती काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से कूद गई। समरीन ने प्रतापगढ़ पहुंचकर जीआरपी थाने पर सूचना दी। इसके बाद रेलवे पुलिस ने खोजबीन करते हुए उसे पृथ्वीगंज से बरामद किया। उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed