फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Armored cable will crack down on electricity theft

Pratapgarh News: बिजली चोरी पर नकेल कसेगी आर्मर्ड केबल

Wed, 15 Nov 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 15 Nov 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Armored cable will crack down on electricity theft
विद्युत निगम के लिए बिजली चोरी सिर दर्द बनी हुई है। तमाम प्रयासों के बाद भी इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी के मद्देनजर विभाग अब नए कनेक्शनधारकों को लिए आर्मर्ड केबल से कनेक्शन देने की तैयारी में है। जिससे बीच से तार काटकर चोरी न की जा सके।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए आर्मर्ड केबल से कनेक्शन देने का आदेश जारी किया है। एसडीओ सदर अजीत यादव ने बताया कि बिजली चोरी के अधिकतर मामले मीटर बाईपास के होते हैं। उपभोक्ता खंभे से आने वाली केबल में कट लगाकर बिजली चोरी कर लेते हैं। विभाग का मानना है कि आर्मर्ड केबल कई परतों में होती है और उसे काटकर चोरी के लिए तार जोड़ना मुश्किल होता है। अब घरेलू, वाणिज्यिक, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल व अन्य संस्थाओं को नए कनेक्शन के लिए सर्विस केबल के रूप में आर्मर्ड केबल ही लगवानी होगी। नए कनेक्शन लेने वालों के यह अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

--
साधारण केबल और आर्मर्ड केबल में अंतर
साधारण केबल को आसानी से काटकर उसमें जोड़ लगाया जा सकता है। कुछ समय बाद साधारण केबल के ऊपर लगी प्लास्टिक स्वत: खराब होने लगती है। जबकि आर्मर्ड केबल को आसानी से नहीं काटा जा सकता। आर्मर्ड केबल में सबसे पहले मोटी प्लास्टिक, उसके बाद लोहे की पत्ती, एल्युमिनियम, गैल्वेनाइज्ड स्टील, तांबा व कांसा के तारों से बना कवच और उसके ऊपर प्लास्टिक या रबर की मोटी पर्त चढ़ी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिजली चोरी रोकने के लिए मुख्यालय से आदेश आया है। नए कनेक्शनधारकों के लिए आर्मर्ड केबल अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही बिजली चोरी पकड़े जाने और पुरानी केबल बदलवाने पर भी आर्मर्ड केबल ही लगाई जाएगी।
इं. सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed