फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Arghya given to the rising sun, sought blessings by spreading the lap

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य , आंचल फैलाकर मांगा आशीष

Sun, 30 Oct 2022 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Arghya given to the rising sun, sought blessings by spreading the lap
डाला छठ के मौके पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने को बेल्हा देवी सई घाट पर उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
डाला छठ पर रविवार की शाम सई नदी के किनारे बेल्हा देवी तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पुत्र की सलामती और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सई नदी के जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य और छठी मइया को अर्घ्य दिया। फिर आंचल फैलाकर आशीष मांगा।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में नदी में उतरीं व्रती महिलाओं ने सूप में फल-फूल, मिष्ठान, नारियल, ठेकुवा, पोहा और गन्ने का प्रसाद चढ़ाया। साथ ही मनोकामना पूरी होने पर कोसी भरने की परंपरा निभाई। तट पर गन्ने से बनाए गए मंडप आकर्षणका केंद्र रहे। घाट पर देवी जागरण की भी धूम रही। सई नदी में तैरते दीये ऐेसे लग रहे थे, मानो तारे जमीं पर उतर आए हों। बेल्हा देवी तट पर देरशाम तक भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

डाला छठ की शुरुआत तीन दिन पहले नहाय-खाय से हो गई थी। शनिवार को खरना के साथ निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने छठ पूजा आरंभ की। रविवार को दिन भर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं शाम चार बजे गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंची। सई नदी की बालू से कलश की स्थापना की गई। फिर सूप में सारा सामान सजाकर सूर्य के डूबने का इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य में लालिमा पडने लगी तो पुरुष तथा महिलाएं हाथ में सूप लेकर सई नदी में पश्चिम की ओर मुंह करके खड़ी हो गईं। महिलाओं ने सूप लेकर पानी में परिक्रमा भी की। पांच बार सूर्य की परिक्रमा कर पति और पुत्र से सूप पर अर्घ्य दिलाया, फिर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर आरती उतारी। घाट की पूजा के बाद घर पहुंचकर कोसी भरी गई।
मनोकामना पूरी होने पर भरी कोसी
मनौती पूरी होने पर व्रती महिलाओं ने हंसी-खुशी मिट्टी से बनी कोसी भरकर छठी मइया की आराधना की। आज ही के दिन मनौती पूरी होने के बाद कोसी भरने की परंपरा निभाई गई। इसी तरह से मनौती पूरी होने पर महिलाएं मंदिर के प्रवेश द्वार से लेटकर घाट तक पहुंचीं।
भक्तिमय गीतों से गूंज उठा वातावरण
मां बेल्हादेवी घाट पर देवी जागरण का विशेष आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा में बज रहे देवी गीत की धुन पर छठ पूजा पर आए श्रद्धालु झूमते नजर आए। जयकारे की गूंज से पूरा बेल्हा घाट गुंजायमान रहा। घर से मंदिर आ रहीं महिलाओं की टोलियां रिक्शे और टेंपो में भी छठी मइया का गीत गाती रहीं।

सेल्फी लेने की मची होड़
पूजा के समय सई नदी के तट पर सेल्फी लेने वालों की भारी भीड़ रही। पत्नी और बच्चों के संग पुरुष मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आए। इसके लिए लोग नदी में भी उतरे। सजी-धजीं महिलाएं भी सेल्फी लेने की होड़ में पीछे नहीं रहीं। कभी वह बच्चों से फोटो खींचने को कहतीं तो कभी परिवार संग सेल्फी लेती रहीं।

डाला छठ पूजा के दौरान बेल्हा देवी धाम में घाट पर सेल्फी लेती व्रती महिलाएं। संवाद

डाला छठ पूजा के दौरान बेल्हा देवी धाम में घाट पर सेल्फी लेती व्रती महिलाएं। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed