फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Arbitrary college fees are burdening students and parents

यूथ: छात्रों और अभिभावकों पर भारी पड़ रही कॉलेजों की मनमानी फीस

Wed, 13 Sep 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 13 Sep 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary college fees are burdening students and parents
राज्य विश्वविद्यालय के फीस निर्धारण के बाद भी कॉलेज प्रबंधन गृह परीक्षा के नाम पर लूट रहा पैसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कॉलेजों ने कमाई करने के लिए फीस वसूलने का नया तरीका अपनाया है। गृह परीक्षा व विकास के साथ अन्य मदों के नाम पर विद्यार्थियों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं। जबकि, राज्य विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित फीस में विकास और गृह परीक्षा शुल्क का जिक्र नहीं है। ऐसे मेें खुअेआम अभिभावकों से कॉलेज प्रबंधन पैसा वसूल रहा है। छात्रों के मुताबिक हर सेमेस्टर उनसे दो से तीन हजार रुपये अतिरिक्त कॉलेज प्रबंधन की ओर से ले लिए जाते हैं।
कॉलेजों में अगस्त माह से स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। जबकि, द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है। ऐसे में स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर में भी प्रवेश लिया जा रहा है। जिले के कुछ कॉलेज कमाई करने के लिए अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को फीस के नाम पर धोखा खुलेआम फीस मांग रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों की मनमानी से अभिभावकों में रोष है। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रत्येक सेमेस्टर में गृह परीक्षा या किसी न किसी बहाने से अतिरिक्त वसूला जाता है। फीस न देने पर कॉलेज में प्रवेश देने से मना कर दिया जाता है। इसकी शिकायत कई बार विवि प्रशासन से की गई लेकिन, कोई सुधार नहीं हुआ। कुलपति डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि मनमाने तरीके से अभिभावकों से ली जा रही फीस गलत है। विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित की गई फीस के अनुसार ही अभिभावकों से फीस लिया जाए। विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क 685, नामांकन शुल्क 100, क्रीड़ा शुल्क 20, एप्लीकेशन प्रोसेसिंग 50 रुपये के अलावा प्रायोगिक परीक्षा के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................










पारिश्रमिक के भुगतान के लिए दर्ज करें उपस्थिति
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 की वार्षिक और सम सेमेस्टर परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा कार्य में ड्यूटी करने वाले केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, कक्ष निरीक्षकों व उड़ना दस्तों के सदस्यों की उपस्थिति को ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपस्थिति 20 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। कुलसचिव संजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने पर पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed