Pratapgarh : द्वारचार पर डांस को लेकर बाराती व घराती जमकर मारपीट, बिना शादी हुए लौटी बारात
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे कछवाहन नसीरपुर के राम नारायन गौतम के पुत्री प्रीती की शादी कुसौली निवासी राज बहादुर गौतम के पुत्र दीवानचंद्र के साथ तय थी। इसके तहत बृहस्पतिवार की शाम कुसौली से बारात पूरे कछवाहन पहुंची। नाश्ता पानी के बाद डीजे की धुन पर नाचते गाते बाराती जनवासे से कन्यापक्ष के घर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारचार के समय डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद बारातियों व घरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग लोग घायल हो गए। बवाल के बाद शादी के बिना ही दूल्हा समेत पूरी बारात वापस लौट गई। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दूसरे दिन रिश्तेदारों के प्रयास पर दोनों पक्षों में सुलह समझौता हुआ। जिसके बाद मंदिर में शादी कराई गई।
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे कछवाहन नसीरपुर के राम नारायन गौतम के पुत्री प्रीती की शादी कुसौली निवासी राज बहादुर गौतम के पुत्र दीवानचंद्र के साथ तय थी। इसके तहत बृहस्पतिवार की शाम कुसौली से बारात पूरे कछवाहन पहुंची। नाश्ता पानी के बाद डीजे की धुन पर नाचते गाते बाराती जनवासे से कन्यापक्ष के घर पहुंचे। यहां द्वारचार के दौरान डांस को लेकर बाराती व घराती से कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से ज्ञानमती, सुलतान, कैप्टन, शिवम गौतम, अरविंद व सिराज खान घायल हो गए। मारपीट की घटना के बाद दूल्हा समेत पूरी बारात बगैर शादी के ही वापस लौट गई। घटना की जानकारी पर उदयपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक विवाद शांत हो चुका था।
इधर दूसरे दिन शुक्रवार को रिश्तेदारों व संभ्रात लोगों ने बातचीत के बाद किसी तरह दोनों परिवारों को शादी के लिए राजी किया। इसके बाद कन्या व वर पक्ष के परिवार के लोग दूल्हा दुल्हन को लकर बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे। यहां एक दूसरे को माला पहनाकर प्रीती व दीवानचंद्र ने एक दूसरे को जीवनसाथी चुना। मंदिर में शादी होने के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली। उदयपुर एसओ राधेबाबू ने बताया कि मारपीट के बाद पुलिस पहुंची थी, लेकिन बाराती वापस जा चुके थे। दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी समझौता कर मंदिर में शादी कराई। यदि तहरीर मिलेगी तो पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।