{"_id":"5dee9d428ebc3e879a4086d1","slug":"aparajita-vikas-in-the-race-girls-won-in-kho-kho-pratapgarh-news-ald2625112144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : दौड़ में विकास, खो-खो में छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : दौड़ में विकास, खो-खो में छात्राओं ने मारी बाजी
विज्ञापन
कुंडा के माधुरी इंटर कालेज में अमर उजाला के अभियान अपराजिता के बैनर तले आयोजित खेलकूद प्रतियोगि?
- फोटो : PRATAPGARH
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत सोमवार को मानिकपुर के तिवारीपुर स्थित माधुरी इंटर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दौड़ में विकास पहले स्थान पर रहे तो कक्षा सात की छात्राओं ने खो-खो में बाजी मारी। विजेताओं को प्रबंधक व प्रिंसिपल ने सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य रंजना त्रिपाठी ने खेलकूद को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया। शिक्षिका संजना यादव ने 100 मीटर दौड़ कराई। दौड़ में विकास यादव प्रथम, रामकरन पटेल द्वितीय, नितेश निर्मल तृतीय स्थान पर रहे। शिवा तिवारी, अभिषेक सरोज, शिवकरन मौर्य, देवर्षि मिश्रा, निखिल मौर्या, विमल, नितिन शर्मा, उत्सव पटेल, प्रकाश पटेल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इसके बाद खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिसमें कक्षा छह की काजल तिवारी, कनिष्का सोनकर, अंजू सरोज, स्वाती यादव, अनुष्का पटेल, श्रद्धा विश्वकर्मा व कक्षा सात की संध्या यादव, अनुष्का प्रजापति, महिमा यादव, जिया बानो, प्रिया पटेल, अनन्या यादव ने भाग लिया। पहले राउंड में कक्षा छह की छात्राओं ने कक्षा सात की छात्राओं को परास्त किया। बाद के दो राउंड में कक्षा सात की छात्राएं भारी रहीं। इसके चलते उन्हें विजेता घेाषित किया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य रंजना त्रिपाठी व प्रबंधक राम भवन तिवारी ने छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रबंधक ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस मौके पर खुर्शीद आलम, राहुल शर्मा, अभिषेक, सोहन तिवारी, कंचन, संगीता सरोज, विजय मिश्रा, राम सजीवन पटेल आदि शिक्षक -शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

कुंडा के माधुरी इंटर कालेज में अमर उजाला के अभियान अपराजिता के बैनर तले आयोजित खेलकूद प्रतियोगि?- फोटो : PRATAPGARH