{"_id":"5e20b0b48ebc3e4b22073599","slug":"aparajita-save-diabeti-from-the-painting-message-from-beti-padhao-pratapgarh-news-ald2659156148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : पेंटिंग से दियाबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : पेंटिंग से दियाबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत कालाकांकर के जनता इंटरमीडिएट कॉलेज में पेटिंग प्रतियोगिता म
- फोटो : PRATAPGARH
अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत गुरुवार को कालाकांकर विकास क्षेत्र के आलापुर स्थित जनता इंटर कालेज में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान नमामि गंगे पर आधारित चित्र बनाकर संदेश दिया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य रामबाबू त्रिपाठी ने पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को आसपास की सफाई करने, उससे होने वाले फायदे और नुकसान के साथ ही नमामि गंगे के तहत गंगा को साफ रखने व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अव्वल रही कादिरा बानो, शिल्पा मौर्य, अपेक्षा यादव, रंजना यादव, कांति यादव, प्रतिमा यादव, रूबी निर्मल, शैव को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामबाबू त्रिपाठी ने कहा कि बेटी की सच्ची दोस्त उसकी मां होती है, लेकिन बेटियों को मां-बाप दोनों से हौसला मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है।
विज्ञापन
उनमें कल्पनाएं बढ़ती हैं। सकारात्मक सोच का जन्म होता है। उन्होंने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस मौके पर विनोद कुमार द्विवेदी, प्रियंका शुक्ला, सावित्री देवी, पवन कुमार सिंह, संजय त्रिपाठी, संजीव तिवारी, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।