{"_id":"5c4b5ffbbdec22739b0698c2","slug":"aparajita-daughters-not-less-than-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : बेटों से कम नहीं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : बेटों से कम नहीं बेटियां
Sat, 26 Jan 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत शुक्रवार को रानीगंज क्षेत्र के रामकृपाल मेमोरियल इंटर कालेज दुर्गागंज की छात्राओं ने बाजार व गांव में रैली निकालकर लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें संकल्प भी दिलाया गया।
कालेज प्रबंधक कमलेश कुमार मिश्र व प्रधानाचार्या सुनीता मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाती हुईं छात्राएं गांवों में निकलीं। छात्राएं दुर्गागंज बाजार व गांव की पगडंडियों से होकर सभी बस्तियों में पहुंचीं। घर-घर पहुंचकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस दौरान अभिभावकों को बेटी के मायने समझाए। साथ ही भेदभाव न करने के प्रति प्रेरित किया।
उन्होंने लोगों को बताया कि आज बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। इसलिए उन्हें आगे बढ़ाएं। स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर अनामिका मिश्रा, वैशाली मिश्र, कोमल दूबे, सोनम मिश्रा, सोनाली मिश्रा, रिचा मिश्रा, अंजू सरोज, नंदिनी पटेल, कविता गौतम, तन्नू, नेहा, खुशबू दूबे, तृप्ति मिश्रा आदि छात्राओं ने सहयोग किया। इस मौके पर शिक्षक राकेश मिश्र, कुलदीप नारायण, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश, कमल किशोर आदि रहे।