{"_id":"5dfe72d58ebc3e880a6390ac","slug":"anurag-became-pcs-j-in-uttarakhand-pratapgarh-news-ald2636203134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएसजे की परीक्षा में चिलबिला के अनुराग को मिला दसवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएसजे की परीक्षा में चिलबिला के अनुराग को मिला दसवां स्थान
विज्ञापन
पीसीएस जे में चयनित अनुराग त्रिपाठी।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएसजे की परीक्षा में चिलबिला के अनुराग को मिला दसवां स्थान
बड़ा भाई और भाभी पहले बन चुके हैं जज, वाराणसी में हैं सिविल जज के पद पर तैनात
यूपी और बिहार की पीसीएसजे परीक्षा में असफल रहने वाले चिलबिला निवासी अनुराग त्रिपाठी ने उत्तराखंड में दसवां स्थान बनाया है। अनुराग के बड़े भाई आशुतोष त्रिपाठी और भाभी मीनल त्रिपाठी वर्तमान में वाराणसी में सिविल जज के पद पर तैनात हैं।
शहर के चिलबिला बाजार निवासी रामराज त्रिपाठी के छोटे पुत्र अनुराग त्रिपाठी ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा में दसवां स्थान हासिल किया है। अनुराग के बड़े भाई आशुतोष त्रिपाठी और भाभी मीनल त्रिपाठी का चयन पहले ही न्यायिक सेवा में हो चुका है। वह वर्तमान में वाराणसी जिले में सिविल जज के पद पर तैनात हैं। अनुराग ने यूपी और बिहार की न्यायिक सेवाओं में सहभागिता की थी, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। शनिवार को अनुराग की सफलता की खबर मिलते ही भाई नीरज त्रिपाठी ने मां प्रतिमा त्रिपाठी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। अनुराग त्रिपाठी ने जीआईसी से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विवि से एलएलबी, एलएलएम किया था।