फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Anupriya Patel said: Those who are coming among you with SP flag to ask for votes, are tenants in SP's luxurio

अनुप्रिया पटेल बोलीं : सपा का झंडा लेकर जो आपके बीच वोट मांगने आ रहे हैं, वह सपा के आलीशान बंगले में किराएदार

Mon, 20 May 2024 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2024 06:28 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी एसपी पटेल पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का झंडा लेकर लो आपके बीच वोट मांगने आ रहे हैं, वह समाजवादी पार्टी के आलीशान बंगले में किराएदार हैं। सोमवार को प्रतापगढ़ के पट्टी एवं विश्वनाथगंज के पहाड़पुर में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के समर्थन में अनुप्रिया पटेल ने जनसभा संबोधित की।

विज्ञापन
Anupriya Patel said: Those who are coming among you with SP flag to ask for votes, are tenants in SP's luxurio
प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करतीं अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा आपके बीच में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी आ रहे होंगे। कहते होंगे मैं आपका बेटा हूं, आपका भाई हूं, मैं आपका अपना हूं। अपना दल के हर कार्यकर्ता से कहना चाहती हूं कि आपकी पहचान आपके झंडे से है। आपका सम्मान आपकी पार्टी अपना दल से है। जिस व्यक्ति का अपना घर होता है, सम्मान उसे ही मिलता है। समझदार व्यक्ति अपना घर मजबूत करता है। किराएदार को मकान मालिक कभी भी बाहर कर सकता है। समाज में किराएदार को सम्मान नहीं मिल सकता। इसलिए अपना दल को मजबूत करो।

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी एसपी पटेल पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का झंडा लेकर लो आपके बीच वोट मांगने आ रहे हैं, वह समाजवादी पार्टी के आलीशान बंगले में किराएदार हैं। सोमवार को प्रतापगढ़ के पट्टी एवं विश्वनाथगंज के पहाड़पुर में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के समर्थन में अनुप्रिया पटेल ने जनसभा संबोधित की।

विज्ञापन

कहा कि, पूर्व विधायक व निवर्तमान सांसद के रूप में हमारे प्रत्याशी आपके हर सुख-दुख में खड़े रहे। संसद में आपकी आवाज उठाई। यह सामान्य चुनाव नहीं है। इस बार देश का चुनाव बहुत अलग है। अलग इसीलिए है क्याेंकि इससे पहले जब भी राजनीतिक दलों ने देश की सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़े, वो देश को कहां ले जाना चाहते हैं। देश को लेकर उनका क्या विजन है, क्या सपना और दृष्टिकोण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupriya Patel said: Those who are coming among you with SP flag to ask for votes, are tenants in SP's luxurio
प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं अनुप्रिया का हेलीकॉप्टर हुआ खराब। - फोटो : अमर उजाला।

यह उन्होंने कभी देश के सामने नहीं रखा। अपने चुनावी घोषणा पत्र को दिखा कर लुभावने वादे जरूर कर देते हैं। बाद में वादे भी पूरे नहीं होते। लेकिन हमारे गठबंधन का नेतृत्व मोदी जी कर रहे हैं। मोदी जी भारत का ही लोकप्रिय चेहरा नहीं हैं बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बन चुके हैं। प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का एक-एक क्षण इस देश के 140 करोड़ लोगों के जीवन को बदलने में खपाया है।

कहा कि, आज भारत का तिरंगा चांद पर फरहाया जाता है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा निकलकर बाहर आए हैं। यह सामान्य उपलब्धि नहीं है। केवल दस वर्षों में देश को बड़ी बड़ी उपलब्धियां मिली हैं। 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था पांच सबसे कमजोर अर्थव्यस्था में गिनती होती थी। 10 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। अंग्रेजों को पछाड़ कर हम पांचवें नंबर पर आए हैं। भारत के प्रधानमंत्री अगले 25 वर्षों के विजन को रखने का काम किया है।

प्रधानमंत्री बार-बार कहते हैँ कि दस सालों में जो काम किया वह ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। 500 प्रतिशत तीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है। अपना दल का हर कार्यकर्ता कमल की बटन को कप प्लेट की बटन मानकर 25 मई को ईवीएम की बटन दबाकर मेरे भाई संगम लाल को दोबारा से जिताएंगे। दोनों विधानसभाओं में हुई जनसभा के दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, लल्लू पटेल, विद्युत मिश्र, तूफान सिंह, बृजेश पटेल, देवदत्त शुक्ला व दिग्विज मौजूद रहे।

हाथ जोड़कर मंच पर खड़े रहे भाजपा प्रत्याशी

पट्टी के दुर्गादेई गांव में हुई जनसभा में अनुप्रिया पटेल के संबोधन होने तक मंच पर संगल लाल गुप्ता हाथ जोड़कर खड़े रहे। करीब 30 मिनट तक हुए संबोधित के दौरान वह एकाग्रचित दिखे।

मंच पर नहीं दिखे भाजपा के नेता व कार्यकर्ता

पट्टी की जनसभा में मंच पर भाजपा का कोई कार्यकर्ता व नेता नजर नहीं। सिर्फ अपना दल के कार्यकर्ता और नेता ही मौजूद रहे। इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य उपस्थित रहे।

तकनीकी खराबी के चलते नहीं उड़ सका हेलीकॉप्टर, कार से हुई रवाना

पट्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित करके जब अनुप्रिया पटेल विश्वनाथगंज के पहाड़पुर में जनसभा के लिए रवाना होने जा रही थी तभी हेलीकॉप्टर में खराबी आ गई। कार से वह विश्वनाथगंज रवाना हुईं। पहाड़पुर में भी हेलीकॉप्टर दोबारा से खराब हुआ। 20 मिनट बाद जब खामी दूर हुई तो वह हेलीकॉप्टर से रवाना हुईं।

ऐसे खराब हुआ हेलीकॉप्टर
 

पट्टी के दुर्गादेई गांव में 11:37 पर हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। 12:23 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद अनुप्रिया पटेल हेलीपैड पर पहुंची। 12:45 बजे जब हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका तो वह कार से विश्वनाथगंज विधानसभा के पहाड़पुर के लिए रवाना हुईं। 1:50 बजे पट्टी से हेलीकॉप्टर विश्वनाथगंज के पहाड़पुर के लिए रवाना हुआ। यहां भी 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका।

मंच पर रो पड़े भाजपा प्रत्याशी
 

भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता पट्टी में जब मंच पर संबोधन करने आए तो यह कहते हुए रो पड़े कि वह जिस जाति से हैं उसे लोग पसंद नहीं कर रहे हैं। उन्हें हराने का कुचक्र रचा जा रहा है। मुझे सांसद बनते देखना कई लोग पसंद नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed