फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Antyodaya card holders will get sugar again at a cheaper price

अंत्योदय कार्डधारकों को फिर मिलेगी सस्ते दाम पर चीनी

Sun, 04 Aug 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya card holders will get sugar again at a cheaper price
rashan card
जिले के 74,826 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। अब कार्डधारकों को गेहूं, चावल, मिट्टी के तेल के साथ ही सस्ते दाम पर चीनी भी मुहैया कराई जाएगी। शासन ने गरीबों को सस्ती चीनी मुहैया कराने पर अपनी मुहर लगा दी है। हालांकि चीनी के दाम को लेकर अभी निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

योगी सरकार को दो साल बाद गरीबों की याद आई है। सूबे की सत्ता में आते ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली से चीनी वितरण पर रोक लगा दी गई थी। दो साल तक चीनी बंद करने के बाद फिर सरकार को गरीबों की याद आई है। दो वर्ष पूर्व जिले के अंत्योदय कार्डधारकों को दो-दो किग्रा चीनी मिलती थी। खुले बाजार में चीनी का दाम अधिक होने से गरीब परिवारों को चाय पीना भी मयस्सर नहीं हो पा रहा था। ग्रामीण लगातार इसकी मांग करते चले आ रहे थे कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से चीनी का वितरण किया जाय। आपूर्ति विभाग ने आंकड़ों के मुताबिक 74,826 राशनकार्ड अंत्योदय के हैं, और लगभग पांच लाख लाभार्थी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के लाभार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें योजना से वंचित किया गया है। मगर जिन परिवारों को अंत्योदय योजना के तहत प्रतिमाह 35 किग्रा राशन मिलता है, उन्हें अब प्रति कार्ड दो किग्रा चीनी भी मुहैया कराई जाएगी। हालांकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चीनी आपूर्ति की जानकारी कोटेदारों को होते ही उनकी बेचैनी बढ़ गई है। कोटेदारों का मानना है कि चीनी की आपूर्ति बंद होने से वह राहत में हैं। चीनी की आपूर्ति होते ही छुटभैया नेताओं का दखल बढ़ जाता है। इससे कोटेदारों के समक्ष समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन

जिले के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को जल्द ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से चीनी मिलना प्रारंभ हो जाएगा। जिले से मांग पत्र भेजा गया है। अगले माह चीनी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed