{"_id":"5eefac2e8ebc3e42c3174a1c","slug":"another-corona-positive-found-in-the-citys-vivek-nagar-pratapgarh-news-ald279018467","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विवेक नगर में मिला एक और कोरोना पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विवेक नगर में मिला एक और कोरोना पीड़ित
विज्ञापन
another corona positive found in the citys vivek nagar
- फोटो : PRATAPGARH
एएनएम के बाद विवेक नगर में अब एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वह भाई के साथ कार से 15 दिन पहले दिल्ली से आया था। विवेक नगर में बुआ के घर रहकर ठेकेदारी करने वाला युवक मूलरूप से अंतू के अठगवां का रहने वाला है। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस से एलवन अस्पताल लालगंज भेज दिया।
अंतू थाना के अठगवां गांव का युवक शहर के विवेक नगर में बुआ के घर रहकर ठेकेदारी करता है। उसका बड़ा भाई दिल्ली में रहता है। 15 दिन पहले वह दिल्ली गया था। अपने बड़े भाई के साथ कार से घर लौटा। उसका भाई दो दिन बाद लौट गया। दिल्ली से आने के बाद युवक को सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। इससे वह परेशान था। सीएमओ से मिलकर उसने कोरोना की जांच कराने को कहा। चिकित्सकों ने सैंपल लेकर उसे छोड़ दिया। युवक अपने घर अठगवां जाकर रहने लगा। रविवार दोपहर बाद जांच रिपोर्ट आई तो युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एलएस एंबुलेंस से उसे एलवन अस्पताल लालगंज भेज दिया। दो दिन पहले विवेक नगर की एक एएनएम भी कोरोना पाजीटिव पाई गई थी। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 108 हो गई है। इनमें से 88 लोग जहां स्वस्थ्य होकर घर पहुंच गए हैं, वहीं 15 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली प्रशासन को दी सूचना
युवक के कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल इसकी जानकारी दिल्ली प्रशासन को दी। पीड़ित युवक के भाई का सैंपल लेकर जांच कराने और भर्ती कर उसका इलाज करने के लिए दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा है। वहीं पीड़ित युवक के बुआ समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सोमवार को पीड़ित युवक के बुआ समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
दो सौ लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 4235 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। इनमे से 4031 लोगों की ही रिपोर्ट आ गई है। इसमें 108 लोग पाजीटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 44 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। रविवार को 83 लोगों की रिपोर्ट आई, इनमे से एक युवक पॉजीटिव पाया गया। दो सौ लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।