फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ANMs, ASHAs, and CHOs remained on strike for the second day as well.

Pratapgarh News: दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहीं एएनएम, आशा और सीएचओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
ANMs, ASHAs, and CHOs remained on strike for the second day as well.
बाबा बेलखरनाथ धाम सीएचसी में मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं आशा बहुएं। संवाद
मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिले की संविदा एएनएम, आशा कार्यकर्ता और सीएचओ की हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सीएचसी में प्रदर्शन करके अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग की जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कम मानदेय में काम करना मुश्किल हो गया है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। मानदेय देने के नाम पर संविदा बताया जाता है।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच और सर्वे का काम ठप हो गया है। सीएचसी और पीएचसी पर आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। आशा संघ की जिलाध्यक्ष सुमन मिश्र ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. एस हैदर ने कहा कि शासन को मांगों से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को आशा और आशा संगिनियों ने सीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता को सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को धरातल तक पहुंचाने में वे लगातार जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित मानदेय नहीं मिल रहा है।

उनका कहना था कि फरवरी में मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इसका लाभ नहीं मिला। उन्होंने मानदेय वृद्धि लागू करने की मांग की। वरना आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान मिथिलेश तिवारी, आशा देवी गौड़, केश कुमारी और मनीषा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed