{"_id":"68b732ae8d99983c9603dfa3","slug":"anm-center-set-on-fire-and-vandalized-after-the-death-of-a-pregnant-woman-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-146970-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रसूता की मौत पर एएनएम सेंटर में लगाई आग, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रसूता की मौत पर एएनएम सेंटर में लगाई आग, तोड़फोड़
विज्ञापन
प्रसूता की मौत से आक्रोशित लोगों ने सांगीपुर के कुंभापुर एएनएम सेंटर पर तोड़फोड़ कर आग लगा दी। उनका उग्र रूप देख एएनएम वहां से भाग निकली। विरोध करने पर पति की लोगों ने पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। एएनएम ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआइमा निवासी अभिषेक मौर्य की पत्नी रीना को प्रसव पीड़ा होने पर 31 अगस्त को डभियार स्थित एएनएम सेंटर कुंभापुर में भर्ती कराया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम नीता सिंह ने सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में जच्चा व बच्चा को घर भेज दिया। सोमवार को अचानक प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई।
अधिक रक्त बहने पर परिजन उसे लेकर लालगंज स्थित ट्राॅमा सेंटर गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। यह देख परिजन आक्रोशित हो उठे। मंगलवार दोपहर अभिषेक करीब दर्जन भर लोगों के साथ एएनएम सेंटर पर पहुंचा।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार एएनएम नीता को लोग गाली देने लगे। जिसका उसके पति पीतांबर सिंह उर्फ पप्पू ने विरोध जताया। यह देख लोग उस पर हमला कर दिए। मौका पाकर नीता शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी। हमलावरों ने तोड़फोड़ करते हुए कमरे में रखी दवाओं व अन्य सामान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।