फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Angry supporters of Pratapgarh MLA supporters beat up toll plaza workers, no report filed

टोल प्लाजा पर रोकने से नाराज प्रतापगढ़ के विधायक समर्थकों ने टोल प्लाजा कर्मियों को पीटा, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 28 Feb 2021 10:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Angry supporters of Pratapgarh MLA supporters beat up toll plaza workers, no report filed
prayagraj news : विश्वनाथगंज विधायक के समर्थकों के द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : prayagraj

मऊआइमा रामनगर गंसियारी टोल प्लाजा पर रोकने से नाराज प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज के अपना दल एस के विधायक आरके पटेल ने टोल प्लाजा पर जमकर बवाल काटा। टोलकर्मियों की जमकर धुनाई कर दी। तहरीर देने के 24 घंटे बाद भी विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। इससे टोलप्लाजा कर्मचारियों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन


मऊआइमा में टोल प्लाजा पर एक दिन पहले हुई मारपीट के मामले में 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। टोल कर्मचारियों की ओर से मारपीट, तोडफ़ोड़, धमकी के आरोप मेें विधायक समेत 23 के खिलाफ तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामले में पुलिस अफसर भी गोलमोल जवाब देते रहे। 

विज्ञापन

Angry supporters of Pratapgarh MLA supporters beat up toll plaza workers, no report filed
prayagraj news : विश्वनाथगंज विधायक के समर्थकों के द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : prayagraj

घटना एक दिन पहले अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊआइमा के रामफल इनामरी स्थित टोल प्लाजा पर हुई थी। आरोप है कि टोल मांगने पर प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधायक आरके वर्मा के समर्थकों ने कर्मचारियों को पीट दिया था। घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ। रविवार दोपहर भुक्तभोगी कर्मचारियों ने मऊआइमा थाने पहुंचकर तहरीर दी।

Angry supporters of Pratapgarh MLA supporters beat up toll plaza workers, no report filed
prayagraj news : विश्वनाथगंज विधायक के समर्थकों के द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : prayagraj

आरोप लगाया कि पास दिखाने को कहने पर विधायक के कहने पर उनके तीन सरकारी सुरक्षाकर्मियों व 10 अन्य समर्थकों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटा। असलहा तानकर जान से मारने को धमकाया। साथ ही बैरियर समेत अन्य चीजें तोड़ दीं। भुक्तभोगी दीपक सिंह, वैभव,प्रीतम, आजाद की ओर से दी गई तहरीर में विधायक समेत अन्य पर रिपोर्टदर्ज करने की मांग की गई।

 

शिफ्ट इंचार्ज जौनपुर निवासी दीपक ने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बावजूद इंस्पेक्टर रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार नहीं हुए। मामले में इंस्पेक्टर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव ही नहीं की। उधर  अफसर भी गोलमोल बातें करते रहे। सीओ अमिता सिंह ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं हो सकी है। लेकिन जब उनसे तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट न दर्ज होने संबंधी आरोपों के बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि वह जानकारी करने के बाद ही कुछ बता पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed