{"_id":"5e6d32ef8ebc3ea7fb4cb50e","slug":"angry-friends-killed-the-youth-pratapgarh-news-ald270987371","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज साथियों ने किया था युवक का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज साथियों ने किया था युवक का कत्ल
विज्ञापन
खाना खाने का रुपया न देने से नाराज साथियों ने युवक की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को दबोचकर जेल भेज दिया। उनके पास से लूटे गए 11 हजार रुपये भी मिले हैं। फरार दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
लालगंज कोतवाली के जसमेढ़ा निवासी अरविंद कुमार उर्फ सोनू प्रजापति को 6 मार्च को अगवा कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने हाथ पैर बांधकर लाश दिलहरी पुल से गंगा नदी में फेंक दिया था। 11 मार्च को सोनू की लाश मानिकपुर में मिली थी। हालांकि इस मामले में अरविंद के पिता बैजनाथ प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने उत्तम कुमार द्विवेदी के खिलाफ अगवा कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात लालगंज पुलिस ने कटरा से शराब की दुकान से बबलू तिवारी उर्फ राजेंद्र तिवारी पुत्र शिवपूजन तिवारी निवासी अशोगी तिवारी का पुरवा संग्रामगढ़ और राजेश पांडेय पुत्र रमाकांत पांडेय निवासी नरई संग्रामगढ़ को दबोच लिया।
पूछताछ के बबलू तिवारी व राजेश ने बताया कि 6 मार्च को अरविंद के साथ उत्तम उर्फ पप्पू द्विवेदी निवासी जसमेढ़ा व रिंकू सिंह निवासी विजईमऊ थाना संग्रामगढ़ के साथ सभी राही ढाबे पर खाना खाने गए थे। जहां सभी के खाने के 17 सौ रुपये भुगतान करने के बजाए अरविंद घर के लिए चल पड़ा। ढाबा संचालक ने पप्पू को रोक लिया। बाद में अरविंद को फिर ढाबे पर सभी ने बुलाया। वहां से सभी बोलेरो पर जबरन बैठाकर ले गए। उसके पास से 50 हजार रुपये भी ले लिए थे। पकड़े गए आरोपी बबलू व राजेश के पास से लूटे गए 11700 रुपये व मृतक का आधारकार्ड व फोटो मिली है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। फरार पप्पू द्विवेदी व रिंकू सिंह की तलाश चल रही है।