{"_id":"614c92bc8ebc3e061860248c","slug":"angry-advocates-created-ruckus-due-to-non-disclosure-of-loot-submitted-memorandum-pratapgarh-news-ald3164865156","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का खुलासा न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का खुलासा न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को घटना के बारे में जानकारी देते अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव। सं?
- फोटो : PRATAPGARH
अधिवक्ता के बेटे से हुई लूट और हमले के आरोपियों का खुलासा न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही कार्य बहिष्कार करते हुए परिसर में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम व सीओ का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा। गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम व सीओ ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
हथिगवां के बाबा का पुरवा निवासी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद केसरवानी के बेटे संजय केसरवानी लालगोपालगंज में एक टाइनी शाखा के प्रबंधक हैं। 11 सितंबर की रात वह अपनी सहायिका के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही उनके पास रहे 20 हजार रुपये, मोबाइल, बैग आदि लूटकर हवाई फायरिंग करते भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रात में ही रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा सकी।
उसी मामले को लेकर गुरुवार को संघ के अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव की अगुवाई में वकील न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन एवं नारेबाजी करने लगे। पुलिस प्रशासन, हथिगवां एसओ के खिलाफ नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम व सीओ का घेराव करते हुए घटना का खुलासा करते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी किए जाने के लिए एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी, सीओ अर्जुन सिंह ने जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया तो लोग माने। इस मौके पर शीतला प्रसाद केसरवानी, पूर्व अध्यक्ष विजय तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचन्द शुक्ल, बालकृष्ण तिवारी, कौशलेश पांडेय, अजय कुमार, संजय पांडेय, पंकज मिश्रा आदि बड़ी तादाद में अधिवक्ता मौजूद रहे।