{"_id":"57e024a74f1c1b1356a82655","slug":"anger-on-pakistan-people-burns-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर गुस्सा, शहीदों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान पर गुस्सा, शहीदों को नमन
प्रतापगढ़
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाक समर्थिक आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए 17 जवानों की दिल दहला देेने वाली घटना से बेल्हा वासियों में उबाल आ गया है। सोमवार को विहिप और शिवसेना ने घटना की घोर निंदा करते हुए पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आतंकी हाफीज सईद का पुतला फूंका।
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चौक घंटाघर पर दोपहर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पाकिस्तान पर भारत सरकार सीधी कार्रवाई नहीं करेगा तब तक देश की जनता व शहीद हुए सैनिकों का परिवार केंद्र की सरकार को माफ नहीं करेगा। इस दौरान मनीष रावत, रोहित रावत, अमरेश सिंह, विजय सिंह, सुशील, प्रदीप, महादेव आदि रहे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आतंक के सरगना हाफिज सईद का पुतला दहन किया। इस मौके पर अनुराग सिंह, आकाश, विक्की, श्याम, प्रशांत, अंगद आदि रहे। सनातन ब्राह्मण समाज ने आतंकी विस्फोट की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने का आह्वान किया। कचहरी में हुई बैठक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जयप्रकाश मिश्र, संतोष पांडेय, राजेश, सत्येंद्र तिवारी, आलोक, अनिल पांडेय आदि रहे।
माइनारटीज वेलफेयर सोसाइटी ने बैठक में कहा कि पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को हिंदुस्तान का मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकता है। नगर अध्यक्ष इसरार अहमद ने बताया कि 20 को माइनारटीज सोसाइटी के लोग नवाज शरीफ का पुतला फूंकेंगे। बैठक में मौलाना ताजदार अहमद, जफरूल हसन, उमर इमाम, कैयूम, रमजान अली, हाजी हारून समेत कई लोग मौजूद रहे। उधर, शिवसेना के जिला प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र की अगुवाई में शिवसैनिकों ने शरीफ का पुतला अंबेडकर चौराहे पर फूंका। इस मौके पर प्रभात त्रिपाठी, शिवशंकर तिवारी, लालू तिवारी, श्याम सुंदर पांडेय, इमरान खान आदि रहे।