{"_id":"5eee5ab88ebc3e42bc5b30f4","slug":"anger-against-china-is-not-being-few-pratapgarh-news-ald2789443144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के खिलाफ नहीं थम रहा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के खिलाफ नहीं थम रहा आक्रोश
विज्ञापन
anger against china is not being few
- फोटो : PRATAPGARH
चीन-भारत की नियंत्रण रेखा पर गलवां घाटी में चीनी सैनिकों की हिंसक वारदात में कर्नल सहित 20 जवानों के मारे जाने की घटना को लेकर चीन के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दिलीपपुर बाजार मेें भाजपा नेता अंशुमान सिंह की अगुवाई में लोग चीन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन करने के साथ ही चाइनीज सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह भी बार्डर पर पहुंचकर चीनी सैनिकों के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार रहेंगे। भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने कहा कि चीन की हिंसक वारदात का जवाब दिया जाना चाहिए।
सीमा पर 20 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अंकित, प्रभात, धनंजय, अरुणेश, कृष्ण कुमार, अरुण प्रताप, रामकली, अनिल पांडेय, भूपेश आदि मौजूद रहे। बाबा बेलखरनाथधाम सेवा समिति द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पदाधिकारियों ने चीन की निंदा करते हुए कहा कि चीन को इसका जवाब मिलना चाहिए। इस अवसर पर मदन सिंह, लालबिहारी ओझा, अनिल सिंह, विश्वनाथ गिरी, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय कार्यक्रम के तहत चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मारे गए 20 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि चीन को सबक सिखाने की जरूरत है। इस अवसर पर विद्याशंकर विश्वकर्मा, दिलावर, अवधेश, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खरवई गांव के रहने वाले करगिल शहीद अनिल की स्मृति में निर्मित गेट का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने लोकार्पण किया। विधायक धीरज ओझा ने कहा कि अनिल सिंह ने करगिल युद्ध के दौरान अपने युद्धकौशल से देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। 11 अगस्त 1999 को उन्होंने मां भारती की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दे दी। देश के प्रति अनिल के योगदान भुलाया नहीं जा सकता। वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलामंत्री अरुण कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर रामबरन सिंह, श्याम बरन सिंह, नीरज ओझा, शिवम ओझा, विजय कौशल, त्रिभुवन सिंह, अनुराग मिश्र, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।

anger against china is not being few- फोटो : PRATAPGARH