फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   anganbadi run in home

Pratapgarh News: घर- आंगन में चल रहे हैं आंगनबाड़ी केंद्र

Thu, 15 Dec 2022 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
anganbadi  run in home
प्रतापगढ़। जिले के शून्य से तीन वर्ष तक के बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ ही अक्षर का ज्ञान कराया जाता है। जिले के 17 ब्लाकों में 3256 आंगनबाड़ी केंद्र खोले गए हैं। इनमें शहर में 13 आंगनबाड़ी केंद्रों का यह हाल है कि अधिकांश केंद्र घर -आंगन में चल रहे हैं। घर में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र कितना बेहतर हो सकते हैं, इसका अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं। बुधवार को अमर उजाला ने इन केंद्रों की हकीकत देखने का प्रयास किया। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र टक्करगंज
समय 11.45 बजे आंगनबाड़ी केंद्र खुला था। आंगनबाड़ी मौजूद नहीं थी, सहायिका तीन बच्चों के साथ उपस्थित रहीं। सहायिका ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के भाभी की तबियत खराब होने पर अस्पताल गई थी। केंद्र पर 35 बच्चे नामांकित थे, जबकि तीन बच्चे मौजूद मिले हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वी सहोदरपुर
समय 11.15 बजे आंगनबाड़ी केंद्र खुला हुआ था और छह बच्चे धूप में बैठे हुए थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम ने बताया कि केंद्र पर 40 बच्चे पंजीकृत हैं, मगर आज छह ही बच्चे आए हैं। इनमें से अधिकांश पड़ोस में शादी होने के कारण चले गए हैं। जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि इतने बच्चे ही प्रतिदिन रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र दहिलामऊ
12.05 बजे संविलियन स्कूल दहिलामऊ में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन नहीं है। बुधवार को आसमान के नीचे बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बैठी हुई थीं। रजिस्टर में 70 बच्चों के नाम अंकित है, मगर बुधवार को सिर्फ 16 बच्चे ही उपस्थित मिले।
कागज पर स्कूल में चल रहे हैं आंगनबाड़ी केंद्र
शहर के आंगनबाड़ी केंद्र भले ही घरों में चल रहे हैं, मगर लिखा-पढ़ी में यह केंद्र प्राइमरी स्कूलों में चल रहे हैं। शासन ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राइमरी स्कूल में चलने का आदेश दिया है। घर में केंद्र चलाने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

शहर में 13 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, यह आंगनबाड़ी केंद्र प्राइमरी स्कूलों में संचालित है। स्कूल में कोई दिक्कत आने पर घर पर केंद्र संचालित किया जा रहा होगा। फिलहाल, नोटिस जारी कर वास्तविकता की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
पवन कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed