{"_id":"fca534749fc8873d95c11c0ca093d2b4","slug":"and-increased-fuel-shortage-in-the-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की जिले में और बढ़ी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की जिले में और बढ़ी किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को भी पेट्रोल व डीजल की किल्लत बनी रही। डिपो से तेल न मिल पाने की वजह से पेट्रोल पंप संचालकों की नींद हराम है। वह तेल के लिए डिपो पर हर पल नजर गड़ाए हैं। यहां जिस टंकी पर तेल मिल रहा था वहां वाहनों की लंबी कतार रही। तेल लेने के लिए उन टंकियों पर वाहन चालकाें व मालिकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पेट्रोल पंप संचालक तीन-चार दिन तक किल्लत की आशंका जता रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो जिले में पेट्रोल व डीजल का बड़ा संकट खड़ा होना तय है। तेल न मिलने से बंद हुई टंकियां की जानकारी आपूर्ति विभाग से लेकर पंप संचालक तक नहीं दे पा रहे। तमाम लोगों की बाइक का तेल बीच राह खत्म हो गया।
कई दिनों से जिला पेट्रोल और डीजल की कमी से जूझ रहा है। रिफाइनरी से तेल न मिलने के कारण समस्या खड़ी हुई है। सोमवार को स्थिति यह रही कि पेट्रोल व डीजल के लिए गाड़ी मालिक व चालक भटकते रहे। शहर के जिस पेट्रोल पंप पर तेल मिल रहा था वहां लंबी कतार रही। लाइन में खड़े इन लोगों को पेट्रोल व डीजल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जिले के पेट्रोल पंप संचालक डिपो पर तेल के लिए अपने लोगों को लगा रखे हैं। सारा दिन तेल के संकट से जिला जूझता रहा। गफ्फार पेट्रोल पंप के मालिक अनवार ने बताया कि तेल की किल्लत सोमवार को और बढ़ गई। पता चला है कि डिपो में थोड़ा बहुत तेल आया था जिसे इलाहाबाद की टंकियों को दे दिया गया। जिले को तेल न मिल पाने की वजह से समस्या बनी हुई है।
जगवंती फ्यूल स्टेशन के मालिक देवव्रत मिश्र ने बताया कि समस्या में तनिक भी सुधार नहीं है। डिपो से सोमवार को भी तेल नहीं मिला। तेल की तंगी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। जो तेल पहले से डंप था वही थोड़ा-थोड़ा दे कर ग्राहकाें का जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। इन लोगों की मानें तो तीन-चार दिन तक रिफाइनरी से डिपो में पर्याप्त तेल आ पाना मुश्किल है। यदि ऐसा हुआ तो जिले में पेट्रोल व डीजल का अकाल होना तय है। समस्या यह भी है कि जिला आपूर्ति अधिकारी से लेकर पेट्रोल पंप संचालक तक जिले में तेल न मिलने से बंद कुल टंकियों की जानकारी नहीं दे पा रहे। तमाम लोगों की गाड़ियों का तेल बीच रास्ते में खत्म हो गया। ऐसी दशा में चिलचिलाती धूप में उन्हें बाइक को धकेल कर जाना पड़ा।