फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ancient temples will be beautified under the Vandan Yojana, with a budget of Rs 1.46 crore.

Pratapgarh News: वंदन योजना से प्राचीन मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण, मिला 1.46 करोड़ बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ancient temples will be beautified under the Vandan Yojana, with a budget of Rs 1.46 crore.
वंदन योजना के तहत प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। सतीशचंद्र वर्मा शहीद स्थल का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शासन ने 1.46 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। कार्यदायी संस्था को कार्य आवंटित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के महुली स्थित रामजानकी मंदिर, नगर पंचायत के कटरा मेदनीगंज के शिव मंदिर, गड़वारा के हनुमान मंदिर, कोहड़ौर स्थित सतीशचंद्र वर्मा शहीद स्थल, सिटी के राम जानकी मंदिर और अंतू के पूर्वी केविन के हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार किया जाना है।
विज्ञापन

सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने अप्रैल में मंदिर और शहीद स्थल के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके बाद इन स्थलों के सौंदर्यीकरण की आस जगी थी। सैंकड़ों वर्ष पुराने धार्मिक स्थल जीर्ण-क्षीर्ण हो गए हैं। धार्मिक और शहीद स्थल से लोगों की आस्था जुड़ी होने के कारण हजारों लोगों का आवागमन इन जगहों पर होता रहता है। इन स्थलों पर हर साल मेले का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थल जर्जर होने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख सचिव नगर विकास ने प्रस्ताव की स्वीकृति देते हुए 1.46 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने बताया कि शासन से बजट उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था को कार्य आवंटित करके काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed