{"_id":"66d1b48c4e237ccbca0ae7d4","slug":"an-intoxicated-young-man-was-sitting-on-a-chair-in-the-middle-of-the-intersection-when-the-truck-hit-him-he-l-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : नशे में धुत युवक ने बीच चौराहे पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, ट्रक ने मारी टक्कर तो उतर गया नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : नशे में धुत युवक ने बीच चौराहे पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, ट्रक ने मारी टक्कर तो उतर गया नशा
Fri, 30 Aug 2024 05:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:44 PM IST
सार
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर चिलबिला पुलिस बूथ के सामने एक युवक ने बीच चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नशे में धुत यह युवक चौराहे पर कुर्सी रखकर बैठा है। इसके अगल बगल से वाहन तेजी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने चौराहे पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रतापगढ़ के चिलबिला चौराहे का बताया जा रहा है। यहां पर नशे में धुत एक युवक कुर्सी रखकर बीच चौराहे पर बैठ गया है। उसके अगल बगल से गाड़ियां गुजर रही हैं। इसी दौरान एक ट्रक ने धक्का मारा तो युवक जमीन पर गिर पड़ा और कुर्सी भी चकनाचूर हो गई। हादसे में युवक की बाल-बाल जान बच गई।
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर चिलबिला पुलिस बूथ के सामने एक युवक ने बीच चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। नशे में धुत यह युवक चौराहे पर कुर्सी रखकर बैठा है। इसके अगल बगल से वाहन तेजी से गुजर रहे हैं। इसी दौरान एक ट्रक ने धक्का मारा तो वह कुर्सी समेत नीचे गिर गया। इस दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता था और उसकी जान भी जा सकती थी। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। युवक ने करीब आधे घंटे तक ड्रामा किया। कहने के लिए वह पुलिस बूथ के सामने बैठा है लेकिन पुलिस नदारद है।
विज्ञापन