फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Among women candidates, only Congress's Mona got victory from Rampur Khas.

महिला प्रत्याशियों में सिर्फ रामपुर खास से कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना को मिली जीत

Fri, 11 Mar 2022 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Among women candidates, only Congress's Mona got victory from Rampur Khas.
Among women candidates, only Congress's Mona got victory from Rampur Khas.
रामपुर खास में कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना को छोड़कर बाकी सभी महिला प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। सदर सीट पर सपा गठबंधन की कृष्णा पटेल दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि कुंडा, पट्टी, बाबागंज में महिला प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस बार विधानसभा चुनाव में सदर सीट पर सपा-अपना दल कमेरावादी गठबंधन से कृष्णा पटेल चुनाव मैदान में थीं। भाजपा ने कुंडा में महिला प्रत्याशी के रूप में सिंधुजा मिश्रा को चुनाव में मैदान में उतारा था। इसी तरह पट्टी में कांग्रेस ने सुनीता पटेल व बाबागंज में वीनारानी व रामपुर खास में आराधना मिश्रा मोना को चुनाव मैदान में उतारा था। रामपुर खास विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी सभी विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रामपुर खास में कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी। कुंडा में भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा को करारी हार का सामना करना पड़ा। वह तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 16347 मत मिले। इसी तरह बाबागंज में कांग्रेस प्रत्याशी वीना रानी चौथे स्थान पर रहीं। उन्हें कुल 1492 मत मिले। पट्टी में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता पटेल को 1453 मत मिले। वह चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed