फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amla trader standing by the roadside killed after being hit by a car.

Pratapgarh News: कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े आंवला कारोबारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Amla trader standing by the roadside killed after being hit by a car.
मृतक शेर बहादुर। फाइल फोटो
अयोध्या के बीकापुर में बुधवार को कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े आंवला कारोबारी की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। मृतक के बड़े भाई ने आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि आंवले के कारोबार के सिलसिले में उनके छोटे भाई अयोध्या गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के ठकठैया निवासी भवानी प्रसाद के छोटे बेटे शेर बहादुर वर्मा (24) आंवला मुरब्बे का कारोबार करते थे। बुधवार की सुबह वह व्यापार के काम से अयोध्या गए थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात करीब नौ बजे घर लौटते समय बीकापुर स्थित एक रेस्टोरेंट के पास कार रोककर उतर गया। सड़क किनारे पहुंचने पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। लोगों के पहुंचने तक कार सवार भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल कारोबारी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे के मौत की सूचना पर परिवार के लोग बीकापुर रवाना हो गए। मृतक के बड़े भाई यमुना प्रसाद वर्मा ने अयोध्या के पूरा कलंदर थाने पर अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

अप्रैल में होनी थी बहन की शादी
शेर बहादुर तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। अप्रैल 2027 में उनकी बहन की शादी होनी है। घर में शादी की खुशियों से पहले मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed