फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amidst the uproar, a sample of mother and child was taken for DNA test

हंगामे के बीच डीएनए जांच के लिए जच्चा-बच्चा का लिया गया नमूना

Wed, 08 Sep 2021 05:00 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 08 Sep 2021 05:00 PM IST
सार

नगर कोतवाली के मोहनगंज निवासी विकास श्रीवास्तव की पत्नी पूजा श्रीवास्तव और अंतू थाना क्षेत्र के प्रीतम तिवारी की पत्नी रेखा तिवारी को परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में भर्ती कराया था। पूजा को ऑपरेशन के लिए ओटी में ले जाया गया।

विज्ञापन
Amidst the uproar, a sample of mother and child was taken for DNA test
महिला अस्पताल में डीएनए जांच के लिए पैदा हुई बेटी का ब्लड सेम्पल लेती नर्स। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में आपरेशन से हुए बच्चे को परिजनों को सौंपने में लापरवाही बरतने वाली दायी और स्वीपर को ऑपरेशन थियेटर की ड्यूटी से हटा दिया गया। विभागीय जांच के साथ ही दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। हंगामे के बीच मंगलवार को डीएनए जांच के लिए जच्चा व बच्चा का नमूना लिया गया। बवाल की आशंका को देखते हुए फोर्स मौजूद रही। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद ही जांच के लिए नमूना भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के मोहनगंज निवासी विकास श्रीवास्तव की पत्नी पूजा श्रीवास्तव और अंतू थाना क्षेत्र के प्रीतम तिवारी की पत्नी रेखा तिवारी को परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में भर्ती कराया था। पूजा को ऑपरेशन के लिए ओटी में ले जाया गया। सीएमएस डॉ. रीना प्रसाद ने बताया कि कुछ देर में रेखा को भी ओटी में ले जाया गया। पूजा को बेटा पैदा हुआ और बीएचटी में उसके हाथ व पैर का निशान लगवाने के बाद दायी निर्मला व स्वीपर अनीता ने लापरवाही से बच्चे को रेखा की सास को दे दिया। जबकि रेखा का ऑपरेशन 25 मिनट बाद हुआ। ऑपरेशन से रेखा को बेटी पैदा हुई। रेखा की सास व पति पहले मिले बच्चे को अपना बताते हुए हंगामा करने लगे थे।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका था। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर सीएमएस डा. रीना प्रसाद ने आया निर्मला व स्वीपर अनीता को आपरेशन थिएटर की ड्यूटी से मुक्त करते हुए जवाब तलब किया है। उनकी विभागीय जांच भी कराने के लिए पत्र प्राचार्य को भेजा है। दूसरी ओर मंगलवार को हंगामे के आसार को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में आपरेशन करने वाली डॉ. वर्तिका सिंह की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मिचारियों ने रेखा व पूजा के साथ ही दोनों बच्चों के रक्त का नमूना लिया। जिसे डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। हालांकि कोतवाली में किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। जिसके चलते नमूना स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस डीएनए जांच कराएगी। चूंकि दोनों पक्षों के बीच हंगामे को देखते हुए डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया गया है। लापरवाही बरतने पर आया व स्वीपर को ओटी से हटा दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूरे मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी। -डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, सीएमओ

पिता का भी लिया जाएगा सैंपल
सीएमएस डॉ. रीना प्रसाद ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद नमूना डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। बच्चों की माता के साथ ही पिता का भी सैंपल लिया जाएगा।


जांच रिपोर्ट आने में एक माह का लग सकता है समय
मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में सोमवार को आपरेशन से पैदा हुए बच्चों को लेकर हुए हंगामे के बाद डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया गया था। जिस पर प्रसूता रेखा व पूजा के परिजनों ने सहमति जताई थी। पुलिस के अनुसार, डीएनए जांच रिपोर्ट आने में एक माह का समय लग सकता है।

महिला अस्पताल में नवजात शिशु के बदलने के दुसरे दिन वार्ड में परिजनों द्वारा हंगामा करने के दौरान

महिला अस्पताल में नवजात शिशु के बदलने के दुसरे दिन वार्ड में परिजनों द्वारा हंगामा करने के दौरान - फोटो : PRATAPGARH

 

महिला अस्पताल में बच्चा बदलने के मामले को डीएनए जांच के लिए सीएमएस के पास पहुंचे परिजन। संवाद

महिला अस्पताल में बच्चा बदलने के मामले को डीएनए जांच के लिए सीएमएस के पास पहुंचे परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed