फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amidst grief and anger, the last rites of a grocery businessman took place on the fourth day

प्रतापगढ़ : गम और गुस्से के बीच किराना कारोबारी का चौथे दिन हुआ अंतिम संस्कार, तैनात रही भारी फोर्स

Thu, 23 Nov 2023 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Nov 2023 04:12 PM IST
सार

किराना कारोबारी दिलीप केसरवानी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। हत्या के बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी थी। कई थानों की फोर्स के अलावा पीएसी की टुकड़ी भी तैनात की गई है।  

विज्ञापन
Amidst grief and anger, the last rites of a grocery businessman took place on the fourth day
अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किराना कारोबारी दिलीप केसरवानी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। हत्या के बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी थी। कई थानों की फोर्स के अलावा पीएसी की टुकड़ी भी तैनात की गई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने का कारण पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है।

विज्ञापन



सोमवार की रात जेठवारा थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी किराना व्यवासायी दिलीप जायसवाल की लाश रामगंज बाजार के दूसरे समुदाय के कुट्टू उर्फ दरूद के घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकती मिलने के बाद हत्या और आत्महत्या के बीच परिजनों और पुलिस के बीच चल रहे घमासान के बाद आखिरकार जिला प्रशासन के आलाअफसरों के हस्तक्षेप व आश्वासन के बाद चार दिनों बाद मृतक के परिजनों ने गांव में  उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दो समुदायों के बीच के मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह अपनी संजीदगी दिखा रही है। घटना स्थल के समीप जहां पीएसी की तैनाती की गई है वहीं जेठवारा पुलिस के साथ कई थाने की फोर्स भी बाजार में अपनी चहल कदमी कर रही है। 

विज्ञापन

Amidst grief and anger, the last rites of a grocery businessman took place on the fourth day
उड़ैया बाजार में बृहस्पतिवार को पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

थाना प्रभारी ने बनाए रखी दूरी

परिजन और पुलिस के आरोप प्रत्यारोप के बाद विवाद के घेरे में आए थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही, सीओ सदर अंतिम संस्कार स्थल से दूरी बनाए रखी। यह चर्चा का विषय बना रहा। अपने कारनामों से चर्चाओं में बने रहने के शौकीन थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही की वजह से आए दिन पुलिस महकमे की फजीहत हो रही है। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। 

Amidst grief and anger, the last rites of a grocery businessman took place on the fourth day
ऐहतियात के तौर पर बाजार में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

तनावपूर्ण स्थित को देखते हुए फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान भारी गहमा गहमी मची रही। 

अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed