{"_id":"69064a097501edfe9b062ac2","slug":"amid-the-movement-of-clouds-the-sunshine-brought-relief-on-the-third-day-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-150982-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बादलों की आवाजाही के बीच तीसरे दिन निकली राहत की धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बादलों की आवाजाही के बीच तीसरे दिन निकली राहत की धूप
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार से हो रही हल्की बारिश पर शनिवार को विराम लग गया। हालांकि आसमान में दोपहर बाद घने बादल छाए रहे। सुबह कुछ समय के लिए तेज धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली। खेतों में बारिश से भीगी फसल को किसान समेटने में जुटे रहे। बादलों की मौजूदगी से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
बेमौसम बारिश ने बीते दो दिनों तक किसानों की मुसीबत को बढ़ा दिया था। शनिवार सुबह मौसम में बदलाव हुआ। तेज धूप खिली तो किसान खेतों में पहुंचकर फसल को सूखने के लिए जगह-जगह फैलाए।
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बारिश का दौर खत्म होने से धान की फसल को अधिक नुकसान नहीं होगा। भीगी फसल को खुले में किसान फैलाकर सुखाएं। कुछ दिनों बाद पकी फसल की कटाई करें। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।