फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amethi girl was Harassed in the name of taking her home, she was made to sit in the vehicle

प्रतापगढ़ : अमेठी की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, घर पहुंचाने के नाम पोर बैठा लिया था वाहन में

Sun, 14 May 2023 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 May 2023 04:11 PM IST
सार

नगर कोतवाली के सोनावां में शुक्रवार की आधी रात एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस महिला आरक्षी के साथ युवती को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि उसके साथ प्रयागराज के एक सराफ समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
Amethi girl was Harassed in the name of taking her home, she was made to sit in the vehicle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज से युवती को उसके घर अमेठी पहुंचाने जा रहे सराफ समेत तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नगर कोतवाली के सोनावां में पीड़ित युवती को फेंककर आरोपी भाग निकले। जानकारी के बाद पुलिस ने रात में ही पीड़िता का मेडिकल कराया।

विज्ञापन

नगर कोतवाली के सोनावां में शुक्रवार की आधी रात एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस महिला आरक्षी के साथ युवती को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि उसके साथ प्रयागराज के एक सराफ समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। वह अमेठी की रहने वाली है और आरोपी सराफ को पहले से जानती है। शुक्रवार को वह किसी काम से प्रयागराज गई थी। वहां एक सराफ समेत तीन लोग उसे चार पहिया वाहन से घर तक पहुंचाने की बात कहकर निकले और रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की खबर मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। शनिवार को जेठवारा थानाध्यक्ष ने पीड़िता से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया। नगर कोतवाल ने बताया कि युवती प्रयागराज ने सराफ समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया है। उसके साथ घटना प्रयागराज में हुई है इसलिए मुकदमा वहीं दर्ज होगा। युवती संग आरोपियों के मोबाइल का लोकेशन व टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कराने के लिए घंटे भर चक्कर काटती रही पुलिस

 

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती को लेकर पुलिस पहले मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंची। मामला जानने के बाद चिकित्सक ने उसे महिला विंग भेजा। वहां से फिर उसे वापस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया। करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मी पीड़िता को लेकर यहां से वहां चक्कर लगाते रहे तब जाकर उसका मेडिकल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed