फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ambulance workers were on strike for the fifth day, patients were upset

पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे एंबुलेंस के कर्मचारी, परेशान हुए मरीज

Tue, 27 Jul 2021 01:08 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 01:08 AM IST
सार

अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पांचवें दिन भी कर्मचारियों ने एंबुलेंस का संचालन ठप रखा। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूरी में निजी वाहन से अस्पताल जाना पड़ा।

विज्ञापन
Ambulance workers were on strike for the fifth day, patients were upset
बाबा बेलखरनाथ सीएचसी में प्रसव पीड़िता को लेकर पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पांचवें दिन भी कर्मचारियों ने एंबुलेंस का संचालन ठप रखा। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूरी में निजी वाहन से अस्पताल जाना पड़ा। प्रताप बहादुर चिकित्सालय से रेफर मरीजों को प्रयागराज ले जाने के लिए तीमारदारों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


आधुनिक एंबुलेंस का संचालन अब तक जेवीके संस्था कर रही थी। अब फर्म बदलकर किसी और को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है। नई संस्था पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए रख रही है। एंबुलेेेंस चालकों का आरोप है कि काम करने की इच्छा जताने वाले कर्मचारियों से ट्रेनिंग के नाम पर बीस-बीस हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। जीवनदायनी एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह की अध्यक्षता में 108,102 और एलएस एंबुलेंस के चालक और ईएमटी सोमवार सुबह एंबुलेंस लेकर हवाई अड्डा पृथ्वीगंज पहुंच गए। यहां एंबुलेंस खड़ी करने के बाद प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


दिनभर एंबुलेंस का संचालन ठप रहा। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ा। जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने को कौन कहे, लगातार घटाया जा रहा है। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाए जाने के साथ संविदा कर्मचारी का दर्ज दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में किए गए कार्य के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त मानदेय दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर शमशेर यादव, मुस्ताक अहमद, राजबहादुर यादव, नीरज, गौरव दूबे, कृष्णचंद्र चादव, बृजेश कुमार, रामदयाल गुप्ता, दिनेश यादव, रवि सिंह, अमित कुमार समेत 108, 102 और एलएस एंबुलेंस के कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रसव पीड़िताओं को नहीं मिली एंबुलेंस, ई-रिक्शा से लेकर पहुंचे अस्पताल
कोहड़ौर इलाके में एंबुलेंस की सुविधा न मिलने से प्रसव पीड़िताओं को परेशान होना पड़ा। परिजन प्राइवेट वाहनों से प्रसव पीड़िताओं को लेकर अस्पताल आ रहे थे। कोहड़ौर के लोहारन का पुरवा निवासी रीता वर्मा गर्भवती थी। सोमवार को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन 102 एंबुलेंस को फोन मिलाते रह गए, मगर एंबुलेंस नहीं आई। इस पर ई-रिक्शा से प्रसव पीड़िता को लेकर कोहड़ौर सीएचसी पहुुंचे।


चालकों की हड़ताल की सूचना मुख्यालय पर दी गई है। उनके हड़ताल पर जाने से कार्य प्रभावित हुआ है। मरीजों को परेशान होना पड़ा है। प्रयास है कि कर्मचारियों को समझाबुझाकर काम लिया जाए। कुछ ऐसे लोग हैं जो अन्य कर्मचारियों को भड़काने में लगे हैं। उनके खिलाफ लिखापढ़ी की जा रही है। सचिनराज श्रीवास्तव, प्रोग्राम मैनेजर, 108 एंबुलेंस

पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर मांगों को लेकर एम्बुलेंस के साथ धरने पर बैठे चालक। संवाद

पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर मांगों को लेकर एम्बुलेंस के साथ धरने पर बैठे चालक। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed