{"_id":"61019ab18ebc3e587a44fa1f","slug":"ambulance-wheels-jammed-for-the-seventh-consecutive-day-workers-on-strike-pratapgarh-news-ald3119819131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें भी दिन एंबुलेंस का चक्का जाम, हड़ताल पर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें भी दिन एंबुलेंस का चक्का जाम, हड़ताल पर रहे कर्मचारी
विज्ञापन
पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते 108 एम्बुलेंस के चालक। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर बुधवार को लगातार सातवें दिन कर्मचारियों ने एंबुलेंस का संचालन ठप रखा। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूरी में निजी वाहनों से अस्पताल जाना पड़ा। प्रताप बहादुर चिकित्सालय से रेफर मरीजों को प्रयागराज ले जाने के लिए तीमारदार भटकते रहे।
आधुनिक एंबुलेंस का संचालन अब तक जेवीके संस्था कर रही थी। अब फर्म बदलकर किसी और को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है। नई संस्था पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए लोगों को रख रही है। चालकों का आरोप है कि काम करने की इच्छा जताने वाले कर्मचारियों से ट्रेनिंग के नाम पर 20-20 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। जीवनदायनी एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह की अध्यक्षता में सातवें दिन बुधवार को भी कर्मचारी पृथ्वीगंज हवाई अड्डे के पास एंबुलेंस खड़ी कर हड़ताल पर रहे।
मरीजों की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन और अपने कार्यालय के सात चालकों को लेकर सीएमओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन चालकों ने चाबी देने से इनकार कर दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने भी हड़ताल पर बैठे चालकों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे सुनने के लिए तैयार नहीं थे। काफी देर बाद जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह से सीएमओ ने मुलाकात की।
विज्ञापन
मरीजों की समस्या को देखते हुए महज दस एंबुुलेंस का संचालन इमरजेंसी के रूप में कराए जाने को कहा। इस पर जिलाध्यक्ष ने उनकी बात मान ली। दस एंबुलेंस सीएमओ के बताए स्थानों पर भेज दी गई। 108,102 और एलएस की अन्य एंबुलेंस पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर ही खड़ी हैं। इस मौके पर शमशेर यादव, मुश्ताक अहमद, राजबहादुर यादव, नीरज, गौरव दूबे, कृष्णचंद्र चादव, बृजेश कुमार, रामदयाल गुप्ता, दिनेश यादव, रवि सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

ेडिकल कालेज में ई रिक्सा से उतारकर मरीज को लेकर जाता युवक। संवाद- फोटो : PRATAPGARH